70वीं BPSC परीक्षा, दरोगा भर्ती रद्द कराने के लिए आंदोलन:आज गांधी मैदान से CM हाउस तक जाएंगे छात्र, जांच और री-एग्जाम की मांग

70वीं BPSC परीक्षा, दरोगा भर्ती रद्द कराने के लिए आंदोलन:आज गांधी मैदान से CM हाउस तक जाएंगे छात्र, जांच और री-एग्जाम की मांग

पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन करेंगे। छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास जुटने लगे हैं। जो जेपी गोलंबर से मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जाएंगे। छात्रों का मार्च जेपी गोलंबर से फेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, बिहार म्यूजियम और बेली रोड होते हुए सीएम हाउस की ओर जाएगा। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में गड़बड़ी मिलती है तो दोनों परीक्षाओं को रद्द कर सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाए। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, तस्वीरें… 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में अब तक क्या हुआ? ऐसे समझिए मई 2026 में हुई थी मुख्य परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 35,857 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से कदाचार और प्रश्नपत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पूर्णिया में प्रश्नपत्र की तस्वीर वायरल होने का मामला पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में 27 मई को हुई परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में शिक्षक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदार को भेजी थी। उसके बाद EOU ने जांच शुरू की थी।EOU को प्रश्नपत्र/बुकलेट की तस्वीरें मिली हैं। EOU ने इन तस्वीरों की सत्यता और उनके स्रोत को लेकर BPSSC से जवाब मांगा। पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन करेंगे। छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास जुटने लगे हैं। जो जेपी गोलंबर से मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जाएंगे। छात्रों का मार्च जेपी गोलंबर से फेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, बिहार म्यूजियम और बेली रोड होते हुए सीएम हाउस की ओर जाएगा। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में गड़बड़ी मिलती है तो दोनों परीक्षाओं को रद्द कर सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाए। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, तस्वीरें… 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में अब तक क्या हुआ? ऐसे समझिए मई 2026 में हुई थी मुख्य परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 35,857 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से कदाचार और प्रश्नपत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पूर्णिया में प्रश्नपत्र की तस्वीर वायरल होने का मामला पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में 27 मई को हुई परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में शिक्षक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदार को भेजी थी। उसके बाद EOU ने जांच शुरू की थी।EOU को प्रश्नपत्र/बुकलेट की तस्वीरें मिली हैं। EOU ने इन तस्वीरों की सत्यता और उनके स्रोत को लेकर BPSSC से जवाब मांगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *