गाजियाबाद में स्क्रैप व्यापारी के घर लूट:रात में पांच बदमाश घर में घुसे, धमकी देकर लाखों के जेवर ले गए

गाजियाबाद में स्क्रैप व्यापारी के घर लूट:रात में पांच बदमाश घर में घुसे, धमकी देकर लाखों के जेवर ले गए

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने लूटपाट की। रात 2:20 बजे एक घर में 5 बदमाश घुस गए। बदमाशों ने परिवार के लोगों से मारपीट कर जेवर और नकदी लूट ली। लोहे का काम करने वाले कबाड़ व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने पहले मिर्च जलाकर घर के अंदर फेंकी। इससे पूरे मकान में धुआं फैल गया और परिवार के सदस्यों का दम घुटने लगा। व्यापारी की पत्नी ने पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसके पति के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद एक बदमाश ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। बदमाशों ने महिला से घर में रखे कई किलो चांदी और पांच लाख रुपये के बारे में पूछा। महिला ने ऐसी किसी रकम या चांदी के घर में होने से इनकार किया। बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल, हाथों के कड़े, बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और घर में मौजूद नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। व्यापारी भी लगातार बयान बदल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *