दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन:बागपत में कार्रवाई का भी असर नहीं

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन:बागपत में कार्रवाई का भी असर नहीं

बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी इन पर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन वाहन चालक लापरवाही करते हुए इन वाहनों को हाईवे पर चला रहे हैं। पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है, फिर भी हाईवे पर ये वाहन दिख रहे हैं। दिल्ली से देहरादून तक बने इस हाईवे पर NHAI ने दोपहिया, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने पर रोक लगाई है। यह रोक वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाई गई है। बागपत में वाहन चालक लापरवाही करते हुए इन प्रतिबंधित वाहनों को हाईवे पर दौड़ा रहे हैं। सबसे ज्यादा बाइक इस हाईवे पर चलाई जा रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगता है, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद भी ये वाहन बेरोकटोक चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये प्रतिबंधित वाहन आए दिन हादसों की वजह बनते हैं। इन पर पूरी तरह से कार्रवाई कर इन्हें रोका जाना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *