सड़क के गड्ढे में पहिया आते ही पलटी ई-रिक्शा:शामली में 17 साल के युवक की मौत, सेटरिंग के सामान के नीचे दबा किशोर

सड़क के गड्ढे में पहिया आते ही पलटी ई-रिक्शा:शामली में 17 साल के युवक की मौत, सेटरिंग के सामान के नीचे दबा किशोर

कैराना के मोहल्ला आलकलां में रविवार देर शाम सड़क के एक गड्ढे ने 17 साल के किशोर आयान की जान ले ली। सेटरिंग के सामान से लदी एक ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में आने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। आयान ई-रिक्शा और सामान के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान भूरा अपने भूरा बाईपास स्थित घेर का निर्माण करा रहे हैं। रविवार शाम उनका बेटा आयान (17) ई-रिक्शा में सेटरिंग का सामान लेकर निर्माणाधीन घेर की ओर जा रहा था। भूरा बाईपास के पास ई-रिक्शा का पहिया अचानक सड़क के गड्ढे में चला गया। ई-रिक्शा से कूदने की कोशिश इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। आयान ने ई-रिक्शा से कूदने की कोशिश की, लेकिन वह ई-रिक्शा और उस पर लदे सेटरिंग के सामान के नीचे दब गया। ई-रिक्शा चालक सोनू इस हादसे में बच गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सामान हटाया और आयान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के देर रात आयान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि पुलिस को इस हादसे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित मृतक आयान के बड़े भाई गुफरान ने बताया कि उनके पिता खेती करते हैं। आयान दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से परिवार का बुरा हाल है। इस हादसे में सड़क के गड्ढे और ई-रिक्शा की ओवरलोडिंग दोनों को खतरे का कारण बताया जा रहा है। कैराना में सड़कों पर बने गड्ढे और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सामान लादने का मामला लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के आगे, रेता वाला टी-प्वाइंट के अलावा भूरा रोड और खुरगान रोड पर कई जगह सड़क में गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ता है। वहीं, ई-रिक्शा में ऊपर तक सामान लादने से उनके पलटने का खतरा बढ़ जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *