महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का भूमिपूजन:50 करोड़ की लागत से बनेगा भृगु मंदिर कॉरिडोर,धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का भूमिपूजन:50 करोड़ की लागत से बनेगा भृगु मंदिर कॉरिडोर,धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बलिया में लंबे इंतजार के बाद महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। संत-महात्माओं की मौजूदगी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को कॉरिडोर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परियोजना को बलिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। 50 करोड़ की लागत से बनेगा कॉरिडोर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य महर्षि भृगु की तपोभूमि को भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। भूमिपूजन के बाद श्रद्धालुओं में निर्माण कार्य जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। संतों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में स्वामी हरिहरानंद जी महाराज सहित संत समाज के संत-महात्मा, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, साहित्यकार जनार्दन राय समेत विभिन्न दलों के नेता, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन भाई सुरजीत सिंह ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *