आज ग्वालियर में कई जगह बिजली गुल:4 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां और बाजार दायरे में

आज ग्वालियर में कई जगह बिजली गुल:4 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां और बाजार दायरे में

ग्वालियर शहर में मंगलवार, 15 सितंबर को बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इस वजह से कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नगर संभाग पूर्व, उत्तर और केंद्रीय नगर संभाग अलग-अलग फीडरों पर काम करेंगे। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। कंपनी ने बताया कि काम की स्थिति के हिसाब से कटौती का समय कम या ज्यादा हो सकता है। पॉलीटेक्निक सब-स्टेशन के पारस विहार फीडर पर मेंटेनेंस के काम के कारण दुर्गेश पुरी, देवनगर, बजरंग नगर, न्यू पारस विहार कॉलोनी, झांसी रोड, फारेस्ट क्वार्टर और सकिया विलास क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 33 केवी गोरखी सबस्टेशन के सराफा फीडर से जुड़े सराफा, करौरा ओली, डीडवाना ओली, टोपी बाजार और नजरबाग मार्केट में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई पर असर पड़ेगा। नगर संभाग पूर्व ग्वालियर के 11 केवी एमईएस फीडर पर काम होने से एयरफोर्स कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी बिरला नगर फीडर पर मेंटेनेंस के कारण शिव कॉलोनी, गोवर्धन कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी, बरइया समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। उत्तर ग्वालियर में 11 केवी शब्द प्रताप आश्रम फीडर पर भी जरूरी काम किया जाएगा। इस वजह से टेलीफोन कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, विनय नगर सेक्टर-2 व 3, 100 फुटा रोड, शब्द प्रताप आश्रम-1, 2 व 3 और पंचशील नगर समेत आसपास के इलाकों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे कटौती के तय समय से पहले अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर और दूसरे जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। कंपनी ने कहा है कि यह मेंटेनेंस का काम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *