गुरु गोरखनाथ गवर्नमेंट कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग और नशा रोकथाम प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में तीन मिनट विषय व्याख्या प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पौधों के संदर्भ में नशीले पदार्थों के प्रभाव और नशा जागरूकता से जुड़े विषयों पर सीमित समय में तर्क और विचार रखे। मनिष्का को प्रथम, लवली को द्वितीय और ऋतिका को तृतीय स्थान मिला। उप-प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सेवदा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रेरित किया।

