भास्कर न्यूज| पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 की सतत आंतरिक परीक्षा (सीआईए) 18 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमण गुंजन की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी विभागों को निर्धारित तिथि पर सीआईए परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित करानी होगी। संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों और विषय शिक्षकों को दी गई है। तैयार प्रश्नपत्र 16 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्राप्तांकों से संबंधित अभिलेख भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी विभागों को विद्यार्थियों के प्राप्तांक का अंकपत्र तैयार कर परीक्षा विभाग में जमा करना होगा। इसके लिए 20 सितंबर को सुबह 11 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने को कहा है। परीक्षा विभाग ने प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा कराने और अंकपत्र जमा करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया समय पर पूरी की जाएगी। भास्कर न्यूज| पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026 (सत्र 2024-28) की एईसी (एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स) परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एईसी की परीक्षा 15 और 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसके लिए परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक मो. जमील आलम ने बताया कि कुलपति के निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथियों पर होने वाली सीबीसीएस स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की एईसी परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर ही उत्तर दर्ज करना होगा। ऐसे में केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। परीक्षा विभाग ने अधिसूचना की प्रति पूर्णिया विश्वविद्यालय के संबंधित प्रधानाचार्यों और पदाधिकारियों को भी भेजी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के आईटी सेल को भी सूचना दी गई है। परीक्षा से जुड़े कार्यों में आवश्यकता के अनुसार आईटी सेल से सहयोग लेने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। एईसी परीक्षा ओएमआर आधारित होने के कारण विद्यार्थियों को भी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। संबंधित महाविद्यालयों को भेजी गई सूचना भास्कर न्यूज| पूर्णिया पूर्णिया कॉलेज में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 की सतत आंतरिक परीक्षा (सीआईए) 18 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमण गुंजन की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी विभागों को निर्धारित तिथि पर सीआईए परीक्षा अनिवार्य रूप से आयोजित करानी होगी। संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों और विषय शिक्षकों को दी गई है। तैयार प्रश्नपत्र 16 सितंबर तक परीक्षा विभाग में जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्राप्तांकों से संबंधित अभिलेख भी तैयार करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी विभागों को विद्यार्थियों के प्राप्तांक का अंकपत्र तैयार कर परीक्षा विभाग में जमा करना होगा। इसके लिए 20 सितंबर को सुबह 11 बजे तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों से परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करने को कहा है। परीक्षा विभाग ने प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा कराने और अंकपत्र जमा करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया समय पर पूरी की जाएगी। भास्कर न्यूज| पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर जून 2026 (सत्र 2024-28) की एईसी (एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स) परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एईसी की परीक्षा 15 और 16 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसके लिए परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक मो. जमील आलम ने बताया कि कुलपति के निर्देश के अनुसार निर्धारित तिथियों पर होने वाली सीबीसीएस स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की एईसी परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर ही उत्तर दर्ज करना होगा। ऐसे में केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। परीक्षा विभाग ने अधिसूचना की प्रति पूर्णिया विश्वविद्यालय के संबंधित प्रधानाचार्यों और पदाधिकारियों को भी भेजी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के आईटी सेल को भी सूचना दी गई है। परीक्षा से जुड़े कार्यों में आवश्यकता के अनुसार आईटी सेल से सहयोग लेने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। एईसी परीक्षा ओएमआर आधारित होने के कारण विद्यार्थियों को भी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। संबंधित महाविद्यालयों को भेजी गई सूचना

