मधुबनी| एसएसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 30 लोगों की समस्याओं व शिकायतों को एसएसपी ने बारी-बारी से सुना। आवेदकों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें व समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों को आवेदकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें। मधुबनी| एसएसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 30 लोगों की समस्याओं व शिकायतों को एसएसपी ने बारी-बारी से सुना। आवेदकों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें व समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों को आवेदकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करें।

