अलीगंज में 60 फीट ऊंचे पंडाल में विराजे गजानन:झारखंड-बंगाल के कारीगरों ने मूर्ति बनाया, दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े

अलीगंज में 60 फीट ऊंचे पंडाल में विराजे गजानन:झारखंड-बंगाल के कारीगरों ने मूर्ति बनाया, दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े

अलीगंज प्रखंड के बाजार में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। यहां विभिन्न पूजा समितियों ने ऊंचे और आकर्षक पंडाल तैयार कर भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे बाजार में उत्साह और भक्ति का माहौल है। आकर्षक सजावट, झांकियां और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। इस साल अलीगंज बाजार में पूजा समितियों ने खास थीम पर 50 से 60 फीट ऊंचे पंडाल बनाए हैं। अलीगंज बीच बाजार स्थित पूजा समिति ने करीब 60 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा पंडाल तैयार किया है। इन पंडालों और झांकियों को बनाने के लिए झारखंड के गिरिडीह और बंगाल से कारीगर आए हैं। गिरिडीह के करीब 10 कारीगर इस काम में लगे हुए हैं। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। कई पूजा स्थलों पर प्रतिमाओं की ऊंचाई करीब 20 फीट और चौड़ाई 15 फीट तक है। मूर्ति कलाकारों ने लगभग एक महीने से इन प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया था। अलीगंज में स्टूडेंट क्लब, सृष्टि क्लब, क्रांति क्लब, पुरानी गणेश मंदिर, ग्रेट क्लब और धर्मवीर बालक दल जैसी कई पूजा समितियां भव्य आयोजन कर रही हैं। इन समितियों के सदस्य महीनों से तैयारियों में लगे थे। ग्रामीण और स्थानीय लोग मिलकर पूरे उत्साह के साथ गणेश महोत्सव मना रहे हैं। पूजा समिति के सदस्य सनोज मेहता ने बताया कि भव्य पंडाल और प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेशोत्सव के दौरान अलीगंज बाजार में तीन दिनों तक मेले जैसा माहौल रहेगा। शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। क्रांति क्लब और अंदर बाजार पुरानी गणेश मंदिर पूजा समिति ने भी भव्य पंडाल बनाए हैं। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। अलीगंज प्रखंड के बाजार में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। यहां विभिन्न पूजा समितियों ने ऊंचे और आकर्षक पंडाल तैयार कर भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे बाजार में उत्साह और भक्ति का माहौल है। आकर्षक सजावट, झांकियां और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। इस साल अलीगंज बाजार में पूजा समितियों ने खास थीम पर 50 से 60 फीट ऊंचे पंडाल बनाए हैं। अलीगंज बीच बाजार स्थित पूजा समिति ने करीब 60 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा पंडाल तैयार किया है। इन पंडालों और झांकियों को बनाने के लिए झारखंड के गिरिडीह और बंगाल से कारीगर आए हैं। गिरिडीह के करीब 10 कारीगर इस काम में लगे हुए हैं। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं। कई पूजा स्थलों पर प्रतिमाओं की ऊंचाई करीब 20 फीट और चौड़ाई 15 फीट तक है। मूर्ति कलाकारों ने लगभग एक महीने से इन प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया था। अलीगंज में स्टूडेंट क्लब, सृष्टि क्लब, क्रांति क्लब, पुरानी गणेश मंदिर, ग्रेट क्लब और धर्मवीर बालक दल जैसी कई पूजा समितियां भव्य आयोजन कर रही हैं। इन समितियों के सदस्य महीनों से तैयारियों में लगे थे। ग्रामीण और स्थानीय लोग मिलकर पूरे उत्साह के साथ गणेश महोत्सव मना रहे हैं। पूजा समिति के सदस्य सनोज मेहता ने बताया कि भव्य पंडाल और प्रतिमा स्थापित की गई है। गणेशोत्सव के दौरान अलीगंज बाजार में तीन दिनों तक मेले जैसा माहौल रहेगा। शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। क्रांति क्लब और अंदर बाजार पुरानी गणेश मंदिर पूजा समिति ने भी भव्य पंडाल बनाए हैं। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *