बेगूसराय सदर के जीनेदपुर पंचायत में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कमा स्थान परिसर में हुई इस स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के सहयोग से यह चार दिवसीय पूजा आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। सोमवार देर शाम प्रतिमा का पट खोला गया। इसके बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा पंडाल को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। पूजा स्थल के आसपास झूले, प्रसाद और अन्य अस्थायी दुकानें भी लगाई गई हैं। इससे वहां मेले जैसा माहौल बन गया है। पूजा स्थल पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी दिख रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में भोला चौधरी, सचिन कुमार, नवीन कुमार, साकेत कुमार और अमन कुमार सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। पूजा परिसर में रोशनी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूजा स्थल पर भक्ति का माहौल बन गया है। चार दिवसीय इस आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। बेगूसराय सदर के जीनेदपुर पंचायत में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कमा स्थान परिसर में हुई इस स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के सहयोग से यह चार दिवसीय पूजा आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। सोमवार देर शाम प्रतिमा का पट खोला गया। इसके बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए पहुंचे। पूजा पंडाल को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। पूजा स्थल के आसपास झूले, प्रसाद और अन्य अस्थायी दुकानें भी लगाई गई हैं। इससे वहां मेले जैसा माहौल बन गया है। पूजा स्थल पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी दिख रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में भोला चौधरी, सचिन कुमार, नवीन कुमार, साकेत कुमार और अमन कुमार सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। पूजा परिसर में रोशनी और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूजा स्थल पर भक्ति का माहौल बन गया है। चार दिवसीय इस आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक कार्यक्रम भी रखे जाएंगे।

