रतलाम में लापता युवक का कंकाल मिला:20 दिन से लापता था, कपड़ों से हुई पहचान, सुसाइड की आशंका

रतलाम में लापता युवक का कंकाल मिला:20 दिन से लापता था, कपड़ों से हुई पहचान, सुसाइड की आशंका

रतलाम के बाजना थाना के कदवाली गांव की झाड़ियों में सोमवार सुबह एक कंकाल मिला है। हाथ में चांदी का कड़ा व पहने हुए कपड़े से कंकाल की शिनाख्त कदवाली गांव के मुकेश (28) पिता माना डामर के रूप में हुई है। युवक 20 से दिन से घर से लापता था। सुबह 11 बजे कदवाली गांव के खेतों के अंदर ग्रामीण पशु चराने गए थे। इस दौरान उन्हें बदबू आई तो नाले के पास झाड़ियों में कंकाल पड़ा हुआ दिखा। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फांसी लगाने के बाद गिरा पुलिस ने कंकाल को देख आसपास सर्चिंग की। इस दौरान जहां कंकाल मिला वहां पर झाड़ियों पर फांसी का फंदा कपड़े का लटका था। जबकि कंकाल नीचे जमीन पर पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, संभावना है कि युवक ने पहले फांसी लगाई होगी। फिर दो से तीन तक लटके रहने पर बॉडी फूलने के कारण शव नीचे जमीन पर गिर गया। जिस क्षेत्र में कंकाल मिला है। वहां हर कोई नहीं आ जा सकता। इससे संभावना है कि शव को जानवरों ने खा लिया। इसके बाद केवल कंकाल बचा। परिजनों ने कपड़ों से पहचाना कंकाल मिलने पर ग्रामीणों के साथ कदवाली गांव के राकेश डामोर व अन्य लोग पहुंचे। कंकाल के हाथ में चांदी के कड़ा व कपड़े से परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त मुकेश पिता माना डामोर के रूप में की। पुलिस के अनुसार, जिस जगह कंकाल मिला वह रोड से काफी अंदर होकर मृतक का खेत भी पास में है। इससे कुछ ही दूरी पर भाई का खेत है। दोपहर डेढ़ बजे तक पुलिस कंकाल को लेकर खेतों के रास्ते बाहर निकली। फिर ग्रामीणों से पूछताछ की। दोपहर करीब 4 बजे कंकाल को रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। पीएम कर कंकाल नुमा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 20 दिन से लापता था युवक मृतक मुकेश 20 से दिन से लापता था। शादी शुदा होकर दो बच्चे भी थे। बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया युवक के फांसी लगाने के बाद बॉडी फूलने से जमीन पर गिर गई थी। जिसे जानवर खा चुके थे। परिजनों ने कंकाल के हाथों में चांदी के कड़े व कपड़ों से पहचाना है। 20 दिन से घर से लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। मर्ग कायम कर सारे तथ्यों को ध्यान में रख जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *