करंट लगने के बाद टैंक में गिरा युवक, मौत:झांसी में निर्माणाधीन घर में लाइट फिटिंग कर रहा था, ग्राइंडर मशीन से लगा झटका

करंट लगने के बाद टैंक में गिरा युवक, मौत:झांसी में निर्माणाधीन घर में लाइट फिटिंग कर रहा था, ग्राइंडर मशीन से लगा झटका

झांसी में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने के बाद लैट्रिन टैंक में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह मकान में लाइट फिटिंग का काम कर रहा था। ग्राइंडर मशीन चलाते समय करंट का जोरदार झटका लगा। तब वह निर्माणाधीन पानी से भरे लैट्रिन टैंक में जा गिरा। साथी उसे स्कूटी से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरी कॉलोनी का है। दोस्त के साथ काम करने गया था मृतक का नाम अमन प्रजापति (24) पुत्र गणेश प्रजापति था। वह राजगढ़ के शांति नगर का रहने वाला था। अमन दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। बहन नेहा और पूनम की शादी हो चुकी है। उससे बड़ा भाई कपिल अविवाहित है। पिता ट्रेलर का काम करते हैं। मां सुनीता हाउस वाइफ है। मृतक के जीजा अजय प्रजापति ने बताया- मेरा साला अमन लाइट फिटिंग का काम करता था। कुछ दिनों से वह महेंद्रपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में लाइट फिटिंग का काम कर रहा था। रोजाना की तरह रविवार को वह दोस्त लक्की राजपूत के साथ काम करने के लिए गया। दोस्त ने स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया जीजा ने आगे बताया- अमन मकान में ग्राइंडर मशीन चला रहा था। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह निर्माणाधीन टैंक में गिर गया। टैंक में लगभग 6 फीट पानी भरा था। उसका दोस्त लक्की दूसरे कमरे में काम कर रहा था। जब उसने मशीन चलने की आवाज नहीं आई तो वह अमन को देखने कमरे में आया। यहां पर अमन टैंक पर पड़ा था। उसने आसपास के लोगों को बुलाकर अमन को बाहर निकाला और स्कूटी से मेडिकल कॉलेज लेकर आया। यहां पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुनीता और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *