धार्मिक-स्थल पर पुस्तक जलाने के बाद शांति समिति की बैठक:नवादा में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई,भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन अलर्ट

धार्मिक-स्थल पर पुस्तक जलाने के बाद शांति समिति की बैठक:नवादा में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई,भड़काऊ पोस्ट पर प्रशासन अलर्ट

नवादा सदर और रजौली के अनुमंडल पदाधिकारियों की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर आयोजित की गई। 11 सितंबर की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट बैठक में 11 सितंबर को नवादा नगर के शोभिया कृषि फॉर्म के पीछे नेमदारगंज थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर हुई घटना को लेकर चर्चा की गई। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय की धार्मिक पुस्तक जला दी थी। घटना के बाद जिले में सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। शांति समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से सभी समुदायों के बीच भाईचारा और आपसी विश्वास बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। सदस्यों ने प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पर नजर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। किसी जानकारी, वीडियो या संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय प्रशासन के आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। दोषियों की पहचान में जुटी पुलिस प्रशासन के अनुसार घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता बैठक में प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति, सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी समुदायों से संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। नवादा सदर और रजौली के अनुमंडल पदाधिकारियों की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर आयोजित की गई। 11 सितंबर की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट बैठक में 11 सितंबर को नवादा नगर के शोभिया कृषि फॉर्म के पीछे नेमदारगंज थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर हुई घटना को लेकर चर्चा की गई। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक समुदाय की धार्मिक पुस्तक जला दी थी। घटना के बाद जिले में सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। शांति समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से सभी समुदायों के बीच भाईचारा और आपसी विश्वास बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। सदस्यों ने प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पर नजर प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। किसी जानकारी, वीडियो या संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें सूचना प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय प्रशासन के आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। दोषियों की पहचान में जुटी पुलिस प्रशासन के अनुसार घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता बैठक में प्रशासन ने कहा कि जिले में शांति, सामाजिक सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी समुदायों से संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *