मोतिहारी में 1000 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त जांच:लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की पहल, 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

मोतिहारी में 1000 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त जांच:लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की पहल, 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही प्रखंड स्थित लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की ओर से निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाया गया। स्थानीय मुखिया अलाउद्दीन शैख के सहयोग से आयोजित शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पटना, मोतिहारी और ढाका से पहुंचे 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी। चेयरमैन और डॉक्टरों ने किया उद्घाटन शिविर का उद्घाटन ढाका नगर परिषद के चेयरमैन इम्तियाज अख्तर, रहमानिया मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. कासिम अंसारी और डॉ. परवेज अजीज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मरीजों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों को मुफ्त दवा और जांच की सुविधा आयोजकों के अनुसार कैंप में मरीजों की जरूरत के मुताबिक मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। ब्लड जांच के साथ हृदय रोग से संबंधित मरीजों के लिए मुफ्त ईसीजी जांच की व्यवस्था की गई थी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही जगह पर कई स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं। गरीब परिवारों को मिला सीधा फायदा डॉ. तबरेज अजीज ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में इस तरह के मेडिकल कैंप का आयोजन अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन लगातार जनहित से जुड़े कार्यों में भाग लेता है। उन्होंने कैंप में खुद भी मरीजों की जांच की। सैकड़ों बच्चों की भी हुई जांच शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एलबी प्रसाद ने सैकड़ों बच्चों की जांच की और उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से उन गरीब परिवारों को काफी फायदा होता है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़े डॉक्टरों से इलाज नहीं करा पाते। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना मकसद ढाका यूथ क्लब के डॉ. मो. कासिम अंसारी ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। 25 से अधिक डॉक्टरों ने दी सेवाएं शिविर में डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. शब्बीर अहमद, डॉ. नादिया अख्तर, डॉ. एसएम मिन्नतुल्लाह, डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. दीक्षिणा आनंद, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. शाहिना प्रवीण और डॉ. बुशरा जफर समेत 25 से अधिक डॉक्टरों ने मरीजों की मुफ्त जांच की। मोतिहारी के पकड़ीदयाल अनुमंडल के पताही प्रखंड स्थित लहसनिया गांव में ढाका यूथ क्लब की ओर से निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाया गया। स्थानीय मुखिया अलाउद्दीन शैख के सहयोग से आयोजित शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पटना, मोतिहारी और ढाका से पहुंचे 25 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय सलाह दी। चेयरमैन और डॉक्टरों ने किया उद्घाटन शिविर का उद्घाटन ढाका नगर परिषद के चेयरमैन इम्तियाज अख्तर, रहमानिया मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. कासिम अंसारी और डॉ. परवेज अजीज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मरीजों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों को मुफ्त दवा और जांच की सुविधा आयोजकों के अनुसार कैंप में मरीजों की जरूरत के मुताबिक मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। ब्लड जांच के साथ हृदय रोग से संबंधित मरीजों के लिए मुफ्त ईसीजी जांच की व्यवस्था की गई थी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही जगह पर कई स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं। गरीब परिवारों को मिला सीधा फायदा डॉ. तबरेज अजीज ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में इस तरह के मेडिकल कैंप का आयोजन अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन लगातार जनहित से जुड़े कार्यों में भाग लेता है। उन्होंने कैंप में खुद भी मरीजों की जांच की। सैकड़ों बच्चों की भी हुई जांच शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एलबी प्रसाद ने सैकड़ों बच्चों की जांच की और उन्हें जरूरत के अनुसार दवाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से उन गरीब परिवारों को काफी फायदा होता है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बड़े डॉक्टरों से इलाज नहीं करा पाते। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना मकसद ढाका यूथ क्लब के डॉ. मो. कासिम अंसारी ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। 25 से अधिक डॉक्टरों ने दी सेवाएं शिविर में डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. शब्बीर अहमद, डॉ. नादिया अख्तर, डॉ. एसएम मिन्नतुल्लाह, डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. दीक्षिणा आनंद, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. शाहिना प्रवीण और डॉ. बुशरा जफर समेत 25 से अधिक डॉक्टरों ने मरीजों की मुफ्त जांच की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *