राशन स्टॉक में गड़बड़ी, 4 दुकानदारों से ₹21.75 लाख वसूले:पिछोर SDM ने दिए आदेश, भू-राजस्व की तरह रुपए वसूलेंगे

राशन स्टॉक में गड़बड़ी, 4 दुकानदारों से ₹21.75 लाख वसूले:पिछोर SDM ने दिए आदेश, भू-राजस्व की तरह रुपए वसूलेंगे

शिवपुरी जिले में चार उचित मूल्य दुकानों की जांच में खाद्यान्न का स्टॉक कम मिलने के मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई की है। पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने चार अलग-अलग मामलों में कुल 21 लाख 75 हजार 941 रुपए वसूलने के आदेश दिए हैं। यह राशि भू-राजस्व की तरह वसूल की जाएगी। चमरौआ की उचित मूल्य दुकान की जांच में स्टॉक में 196 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। इस मामले में तत्कालीन दुकानदार सुरेंद्र यादव, निवासी पौठयाई, के खिलाफ पहले ही खनियाधाना थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। प्रशासन ने उनसे 9 लाख 73 हजार 642 रुपए वसूलने के आदेश दिए हैं। महोबा डामरौन में 245 क्विंटल की कमी महोबा डामरौन की दुकान की जांच में 245 क्विंटल खाद्यान्न कम मिला। नोटिस दिए जाने के बाद जवाब नहीं मिलने पर दुकानदार जयकिशन लोधी और सह-दुकानदार संजीव लोधी से 7 लाख 31 हजार 463 रुपए वसूलने के आदेश दिए गए हैं। बघरवारा में गेहूं-चावल और नमक कम मिला बघरवारा की दुकान की जांच में स्टॉक से 3,794 किलो गेहूं, 1,464 किलो चावल और 56 किलो नमक कम पाया गया। दुकानदार सतेंद्र लोधी से 1 लाख 65 हजार 632 रुपए वसूलने के आदेश दिए गए हैं। दुल्हई में POS रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई दुल्हई की दुकान के तत्कालीन दुकानदार जयकिशन लोधी पर दुकान का जिम्मा नहीं सौंपने और POS मशीन में दर्ज 88.39 क्विंटल खाद्यान्न खुर्द-बुर्द होने का मामला सामने आया। प्रशासन ने उनसे 3 लाख 5 हजार 204 रुपए वसूलने के आदेश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *