लखनऊ के पूर्व महापौर और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. एस सी राय की धर्मपत्नी मधु राय का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार के लोग दुखी हैं। मौके पर क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया है। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से किया। वह लंबे समय से बीमार थीं। निधन की सूचना मिलते ही वर्तमान महापौर सुषमा खर्कवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उनके आवास पर पहुंचे। महापौर ने दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा मधु राय के निधन का दुखद समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने पहुंचे अन्य गणमान्य लोगों ने भी डॉ एस सी राय और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

