उमरिया के भरौला में आटे से लदा ट्रक पलटा:सामने से आईं दो गाड़ियों को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक घायल

उमरिया के भरौला में आटे से लदा ट्रक पलटा:सामने से आईं दो गाड़ियों को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक घायल

उमरिया जिले के एनएच-43 पर भरौला के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से आटा लेकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। बिलासपुर जा रहा था चालक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक राजेश सोमवार को कटनी से आटा लेकर बिलासपुर के लिए निकला था। भरौला के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचने पर सामने से दो गाड़ियां एक साथ आ गईं। उनसे टक्कर बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रक को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। ट्रक पलटते ही चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उसे ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में ट्रक में लदा आटा भी सड़क पर बिखर गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए हाइवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *