जैसलमेर में भाजपा का दबदबा, पोकरण में कांग्रेस ने बढ़त बनाई

जैसलमेर में भाजपा का दबदबा, पोकरण में कांग्रेस ने बढ़त बनाई

जैसलमेर/ पोकरण. नगर निकाय चुनाव-2026 की मतगणना सोमवार को एसबीके राजकीय महाविद्यालय में पूरी हुई। जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगर पालिका के कुल 69 वार्डों के नतीजों ने दोनों निकायों की राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी। जैसलमेर में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त के साथ 25 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें गईं। चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की। इनमें वार्ड 23 की कांग्रेस प्रत्याशी लखमा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। इस तरह जैसलमेर की 45 सदस्यीय परिषद में भाजपा 25, कांग्रेस 16 और निर्दलीय चार सीटों पर पहुंचे। पोकरण में तस्वीर इसके उलट रही। यहां कांग्रेस ने 12 वार्ड जीतकर भाजपा की 11 सीटों के मुकाबले एक सीट की बढ़त बनाई। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे। 25 सदस्यीय नगरपालिका में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी।

विजेता प्रत्याशियों को दिए निर्वाचन प्रमाण पत्र, दिलाई शपथ

मतगणना सुबह आठ बजे एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच वार्डवार मतों की गिनती की गई और परिणाम घोषित होते गए। चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी और विशेषाधिकारी चुनाव रोहित वर्मा ने मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया। जैसलमेर के रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह और पोकरण के रिटर्निंग अधिकारी हीरसिंह चारण ने परिणाम घोषित किए। विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए गए और शपथ दिलाई गई।

जैसलमेर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत

जैसलमेर नगर परिषद के वार्ड 1 से कांग्रेस के प्रदीप सिंह, वार्ड 2 से रिडमल सिंह और वार्ड 3 से निर्दलीय संजू विजयी रहे। वार्ड 4 में भाजपा के अजय सिंह राड, वार्ड 5 में अरुण कुमार, वार्ड 6 में मधुबाला, वार्ड 7 में देरावर राम, वार्ड 8 में जितेंद्र कुमार और वार्ड 9 में सुमन कुमारी ने जीत दर्ज की। वार्ड 10 में कांग्रेस की रजी विजयी रहीं। वार्ड 11 में निर्दलीय कमल किशोर, वार्ड 12 में कांग्रेस की मंजू, वार्ड 13 में भाजपा की प्रियंका और वार्ड 14 में निर्दलीय गणपत लाल भार्गव जीते। वार्ड 15 में कांग्रेस के साहिल महेचा, वार्ड 16 में भाजपा की सुमन, वार्ड 17 में भाजपा के शिव शंकर, वार्ड 18 में अशोक प्रजापत, वार्ड 19 में भूमिका और वार्ड 20 में कांग्रेस के अशोक सिंह विजयी रहे।

वार्ड 21 में भाजपा की सीता, वार्ड 22 में कांग्रेस की प्रेमलता, वार्ड 23 में कांग्रेस की लखमा निर्विरोध, वार्ड 24 में भाजपा के डूंगरा राम, वार्ड 25 में मीरा देवी, वार्ड 26 में हनुमान सिंह, वार्ड 27 में नर सिंह और वार्ड 28 में कुमार पाल विजयी रहे। वार्ड 29 में कांग्रेस के आनंद कुमार और वार्ड 30 में दुर्गेश ने जीत हासिल की।

वार्ड 31 में भाजपा के टीकम चंद, वार्ड 32 में विजय, वार्ड 33 में मुकेश नागौरी, वार्ड 34 में कांग्रेस के शुभम, वार्ड 35 में भाजपा की सुशीला, वार्ड 36 में कांग्रेस के साजिद खान और वार्ड 37 में निर्दलीय सुशीला विजयी रहीं। वार्ड 38 में कांग्रेस के हसनाराम, वार्ड 39 में सुनीता धारू, वार्ड 40 में भाजपा की दिव्या, वार्ड 41 में मगाराम सैन, वार्ड 42 में ललित कुमार और वार्ड 43 में करुणा ने जीत दर्ज की। वार्ड 44 में कांग्रेस की प्रतीक्षा और वार्ड 45 में कांग्रेस के मेघराजसिंह विजयी रहे।

पोकरण में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी

पोकरण नगरपालिका के वार्ड 1 में कांग्रेस की हेमलता, वार्ड 2 में भाजपा के जेठाराम, वार्ड 3 में भाजपा की सीमा और वार्ड 4 में कांग्रेस के गोविंद विजयी रहे। वार्ड 5 में भाजपा की रेखा माली, वार्ड 6 में कांग्रेस की तक्षीमा, वार्ड 7 में कल्पना और वार्ड 8 में भाजपा की विमला ने जीत दर्ज की। वार्ड 9 में निर्दलीय भंवरलाल तथा वार्ड 10 में भाजपा के हुकमी चंद विजयी रहे। वार्ड 11 में कांग्रेस की मधुबाला, वार्ड 12 में भाजपा की शोभा, वार्ड 13 में भाजपा के विनोद कुमार और वार्ड 14 में निर्दलीय वल्लभ शर्मा जीते। वार्ड 15 में भाजपा की प्रेमलता, वार्ड 16 में खुशबु, वार्ड 17 में कांग्रेस की छोटेश्वरी, वार्ड 18 में लालो देवी, वार्ड 19 में मुकेश और वार्ड 20 में लक्ष्मणराम विजयी रहे। वार्ड 21 में भाजपा की कमला कुमारी, वार्ड 22 में कांग्रेस के संवाई सिंह, वार्ड 23 में मनीता, वार्ड 24 में भाजपा की रेखा और वार्ड 25 में कांग्रेस की राधा देवी ने जीत दर्ज की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *