बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तहत कैमूर के जिला नियोजनालय ने भभुआ के पी.एम. श्री +2 उच्च विद्यालय में एक दिवसीय नियोजन और मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया। मेले में करीब 1,200 युवा शामिल हुए। कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में युवाओं ने 706 आवेदन जमा किए। शुरुआती इंटरव्यू के बाद 306 अभ्यर्थियों का Select किया गया। इन्हें रोजगार का अवसर मिला। 16 युवाओं को मुफ्त टूल किट मिली
जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग और मुख्य अतिथियों ने कौशल प्रशिक्षण पाए 16 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मुफ्त टूल किट दी। वहीं, श्रम संसाधन और प्रवासी कल्याण विभाग की ओर से 8 लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं के चेक भी दिए गए। मंत्री और विधायक ने किया उद्घाटन
मेले का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने दीप जलाकर किया। डीएम ने कंपनियों के स्टॉल देखे
जिलाधिकारी ने मेले में लगी अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल का जायजा लिया। उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी को भविष्य में ऐसे मेलों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। 1000 युवाओं को विभागों ने दिया मार्गदर्शन
उद्योग, श्रम, डीआरसीसी और आत्मा (ATMA) विभागों ने करीब 1,000 युवाओं का मार्गदर्शन किया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना था। बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के तहत कैमूर के जिला नियोजनालय ने भभुआ के पी.एम. श्री +2 उच्च विद्यालय में एक दिवसीय नियोजन और मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया। मेले में करीब 1,200 युवा शामिल हुए। कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में युवाओं ने 706 आवेदन जमा किए। शुरुआती इंटरव्यू के बाद 306 अभ्यर्थियों का Select किया गया। इन्हें रोजगार का अवसर मिला। 16 युवाओं को मुफ्त टूल किट मिली
जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग और मुख्य अतिथियों ने कौशल प्रशिक्षण पाए 16 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मुफ्त टूल किट दी। वहीं, श्रम संसाधन और प्रवासी कल्याण विभाग की ओर से 8 लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं के चेक भी दिए गए। मंत्री और विधायक ने किया उद्घाटन
मेले का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिन्द, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने दीप जलाकर किया। डीएम ने कंपनियों के स्टॉल देखे
जिलाधिकारी ने मेले में लगी अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल का जायजा लिया। उन्होंने जिला नियोजन पदाधिकारी को भविष्य में ऐसे मेलों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। 1000 युवाओं को विभागों ने दिया मार्गदर्शन
उद्योग, श्रम, डीआरसीसी और आत्मा (ATMA) विभागों ने करीब 1,000 युवाओं का मार्गदर्शन किया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना था।