पटना में 20 थानेदारों का तबादला:ऋतुराज सिंह बने पाटलिपुत्र के SHO, प्रशांत भरद्वाज को शास्त्री नगर की जिम्मेदारी

पटना में 20 थानेदारों का तबादला:ऋतुराज सिंह बने पाटलिपुत्र के SHO, प्रशांत भरद्वाज को शास्त्री नगर की जिम्मेदारी

पटना पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला आदेश के तहत दो साल की अवधि पूरी होने और रिक्ति की वजह से कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्रीनगर, जबकि शास्त्रीनगर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को दानापुर भेजा गया है। बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को जक्कनपुर और जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र की जिम्मेदारी दी गई है। देखें लिस्ट… कंकड़बाग के थानाध्यक्ष को शाहजहांपुर/दनियावां में जिम्मेदारी कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को शाहजहांपुर/दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को बेलछी, मोकामा और सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पुनपुन की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां और शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष को पुनपुन भेजा गया है। इसके अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पटना पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला आदेश के तहत दो साल की अवधि पूरी होने और रिक्ति की वजह से कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्रीनगर, जबकि शास्त्रीनगर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को दानापुर भेजा गया है। बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा को जक्कनपुर और जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र की जिम्मेदारी दी गई है। देखें लिस्ट… कंकड़बाग के थानाध्यक्ष को शाहजहांपुर/दनियावां में जिम्मेदारी कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को शाहजहांपुर/दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को बेलछी, मोकामा और सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। पुनपुन की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां और शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष को पुनपुन भेजा गया है। इसके अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *