शेखपुरा में रिपेयरिंग दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी:35 हजार नकद, मोबाइल और CCTV हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश

शेखपुरा में रिपेयरिंग दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी:35 हजार नकद, मोबाइल और CCTV हार्ड डिस्क भी ले गए बदमाश

शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव में इलेक्ट्रॉनिक टीवी और मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले काटकर करीब 2.50 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान के साथ 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए, जिससे घटना से जुड़े अहम सबूत मिटाने की आशंका है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रविवार रात दुकान बंद कर घर गए थे दुकानदार सहनौरा गांव निवासी दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार की शाम करीब 8 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद वह घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर लगे दो बड़े ताले कटे हुए मिले। कटर से काटे गए ताले, अंदर बिखरा मिला सामान दुकानदार के अनुसार शटर के दो अन्य ताले भी खुले हुए थे। दुकान के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की जानकारी सामने आई। संदीप कुमार ने बताया कि चोर काउंटर में रखे 35 हजार रुपये नकद, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए कई मोबाइल और टीवी के डिस्प्ले समेत अन्य सामान ले गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। CCTV की हार्ड डिस्क भी ले गए चोर वारदात के बाद चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इससे आशंका है कि चोरों ने पहचान से जुड़े डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की है। दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना चोरी का पता चलते ही संदीप कुमार ने अरियरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष परविंद चंद दिवाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकानदार ने बताया कि दुकान के सामान का पूरा हिसाब-किताब करने के बाद चोरी से हुए नुकसान की वास्तविक राशि सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस खंगाल रही चोरी के सुराग प्रभारी थाना अध्यक्ष परविंद चंद दिवाकर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव में इलेक्ट्रॉनिक टीवी और मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले काटकर करीब 2.50 लाख रुपये के मोबाइल और अन्य सामान के साथ 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए, जिससे घटना से जुड़े अहम सबूत मिटाने की आशंका है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रविवार रात दुकान बंद कर घर गए थे दुकानदार सहनौरा गांव निवासी दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने रविवार की शाम करीब 8 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद वह घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर लगे दो बड़े ताले कटे हुए मिले। कटर से काटे गए ताले, अंदर बिखरा मिला सामान दुकानदार के अनुसार शटर के दो अन्य ताले भी खुले हुए थे। दुकान के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की जानकारी सामने आई। संदीप कुमार ने बताया कि चोर काउंटर में रखे 35 हजार रुपये नकद, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए कई मोबाइल और टीवी के डिस्प्ले समेत अन्य सामान ले गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। CCTV की हार्ड डिस्क भी ले गए चोर वारदात के बाद चोर दुकान में लगे CCTV कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इससे आशंका है कि चोरों ने पहचान से जुड़े डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश की है। दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना चोरी का पता चलते ही संदीप कुमार ने अरियरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष परविंद चंद दिवाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दुकानदार ने बताया कि दुकान के सामान का पूरा हिसाब-किताब करने के बाद चोरी से हुए नुकसान की वास्तविक राशि सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस खंगाल रही चोरी के सुराग प्रभारी थाना अध्यक्ष परविंद चंद दिवाकर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *