नशेड़ी ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी:हादसे में बाइक सवार घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

नशेड़ी ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारी:हादसे में बाइक सवार घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

पन्ना जिले के बृजपुर थाना बाउंड्री के पास सोमवार शाम एक बेकाबू ऑटो चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो चालक शराब के नशे में धुत था। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि मुख्य मार्ग और बाजार में भीड़ होने के बावजूद कोई और वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में इमलोनिया, ग्राम पंचायत गहरा निवासी अरुण सिंह उर्फ दशरथ सिंह घायल हुए हैं। आरोपी ऑटो चालक की पहचान नई बस्ती, पुखरा निवासी महेश (20 वर्ष) पिता शंकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों रूपेश और भुवन ने बताया कि ऑटो चालक महेश अत्यधिक शराब पीकर वाहन क्रमांक MP 35 ZD 6302 चला रहा था। उसका गाड़ी पर कोई नियंत्रण नहीं था। गनीमत रही कि हादसे के समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर बृजपुर पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल अरुण सिंह को तुरंत जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया। पुलिस की ढिलाई से बढ़ रहा खतरा स्थानीय नागरिकों रूपेश और संदीप का आरोप है कि बृजपुर क्षेत्र में ऑटो चालकों की लापरवाही बढ़ गई है। उनका कहना है कि दिन में शराब पीकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर पुलिस की ढिलाई से आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है। आक्रोशित लोगों ने दोषी चालक और वाहन मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *