सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने कुराश चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने घर पहुंचकर दिए 25 हजार, बोले- एक कॉल पर आ जाऊंगा

सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने कुराश चैंपियनशिप में जीता गोल्ड:सांसद देवेशचंद्र ठाकुर ने घर पहुंचकर दिए 25 हजार, बोले- एक कॉल पर आ जाऊंगा

सीतामढ़ी की 11 साल की कल्याणी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। लुधियाना में हुई राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कल्याणी ने भारत के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई नेताओं ने उसे बधाई दी। सीतामढ़ी पहुंचने पर कल्याणी का जोरदार स्वागत भी हुआ। कल्याणी की सफलता से प्रभावित होकर सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर रविवार को डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचे। कल्याणी शत्रुघ्न राय की बेटी है। सांसद ने कल्याणी और उसके परिवार से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। उन्होंने प्रोत्साहन के तौर पर कल्याणी को 25 हजार रुपये का इनाम दिया। बोले- जरूरत पड़े तो तुरंत कॉल करना
सांसद ने कल्याणी को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। उन्होंने कहा, “कभी भी मेरी जरूरत पड़े तो मुझे तुरंत एक कॉल करना, मैं उपस्थित हो जाऊंगा।” उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कल्याणी ने सीतामढ़ी के साथ बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। सही गाइडेंस और ट्रेनिंग की जरूरत
सांसद ने कहा कि बेटियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही गाइडेंस, ट्रेनिंग और संसाधन देने की जरूरत है। कल्याणी जैसी बेटियों की सफलता दूसरे बच्चों को भी खेल में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करेगी। माता-पिता और गुरु को दिया सफलता का श्रेय
गोल्ड मेडल जीतने वाली कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को दिया। उसने बताया कि परिवार और गुरु के सहयोग और गाइडेंस से ही वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर पाई। कल्याणी की जीत से परिवार और गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है। सीतामढ़ी की 11 साल की कल्याणी कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले और बिहार का नाम रोशन किया है। लुधियाना में हुई राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में कल्याणी ने भारत के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई नेताओं ने उसे बधाई दी। सीतामढ़ी पहुंचने पर कल्याणी का जोरदार स्वागत भी हुआ। कल्याणी की सफलता से प्रभावित होकर सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर रविवार को डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचे। कल्याणी शत्रुघ्न राय की बेटी है। सांसद ने कल्याणी और उसके परिवार से मुलाकात कर जीत की बधाई दी। उन्होंने प्रोत्साहन के तौर पर कल्याणी को 25 हजार रुपये का इनाम दिया। बोले- जरूरत पड़े तो तुरंत कॉल करना
सांसद ने कल्याणी को अपना मोबाइल नंबर भी दिया। उन्होंने कहा, “कभी भी मेरी जरूरत पड़े तो मुझे तुरंत एक कॉल करना, मैं उपस्थित हो जाऊंगा।” उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। कल्याणी ने सीतामढ़ी के साथ बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। सही गाइडेंस और ट्रेनिंग की जरूरत
सांसद ने कहा कि बेटियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही गाइडेंस, ट्रेनिंग और संसाधन देने की जरूरत है। कल्याणी जैसी बेटियों की सफलता दूसरे बच्चों को भी खेल में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करेगी। माता-पिता और गुरु को दिया सफलता का श्रेय
गोल्ड मेडल जीतने वाली कल्याणी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को दिया। उसने बताया कि परिवार और गुरु के सहयोग और गाइडेंस से ही वह राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर पाई। कल्याणी की जीत से परिवार और गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *