बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:UCC पर NDA में तकरार, शराब के बाद गांजे के साथ युवती गिरफ्तार, जहरीली गैस से 2 की मौत

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:UCC पर NDA में तकरार, शराब के बाद गांजे के साथ युवती गिरफ्तार, जहरीली गैस से 2 की मौत

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। बिहार के मजदूर की आंध्र प्रदेश में पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। गया जंक्शन पर ओडिशा से 15 किलोग्राम गांजा की खेप ले जा रही एक लड़की को पकड़ा गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. UCC लागू करने को लेकर NDA में मतभेद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। अमित शाह ने दावा किया है कि 2029 से पहले बीजेपी और NDA की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है। शाह के इस बयान के बाद बिहार NDA में खींचतान शुरू हो गई है। JDU ने साफ तौर पर कहा है कि UCC बिहार में लागू नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 2. हिंदी बोलने पर बिहार के मजदूर की हत्या बिहार के मजदूर की आंध्र प्रदेश में पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोपालगंज के विश्मभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनीया गांव निवासी चांद मोहम्मद (38) के रूप में हुई है। मृतक के भाई आजाद आलम का आरोप है कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु जिले में स्थानीय निवासी से भाषा को लेकर विवाद हुआ था। वहां के लोग हिंदी की जगह लोकल लैग्वेज में बात करने को कह रहे थे, इसी में बात बढ़ी और आरोपी ने वेल्डिंग की दुकान में रखे लोहे के पाइप से उसके सिर पर हमला किया। पूरी खबर पढ़ें 3.बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का कहर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी बरकरार है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। वहीं, प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा हुआ है। गंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण क्रूज की रफ्तार रुक गई है। यह क्रूज 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार कर भागलपुर पहुंचा था और 6 सितंबर से गंगा में लंगर डालकर खड़ा है। जहाज में सवार 9 विदेशी समेत 11 पर्यटकों को निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 4.राजधानी एक्सप्रेस में गांजा तस्करी, युवती गिरफ्तार बिहार में नशे की तस्करी का नया ट्रेंड सामने आ रहा है। समस्तीपुर में AC फर्स्ट क्लास से शराब की तस्करी करते युवती को आरपीएफ ने पकड़ा। अब गया जंक्शन पर ओडिशा से 15 किलोग्राम गांजा की खेप ले जा रही एक लड़की को पकड़ा गया है। आरोपी लड़की तेजस राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड क्लास कोच में 15.822kg गांजा की खेप लेकर सफर कर रही थी। उसके ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है, बरामद खेप को जब्त कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. टॉयलेट टंकी साफ करते वक्त जीजा-साले की मौत मुजफ्फरपुर में एक टॉयलेट की टंकी में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर दोनों को बचाने के प्रयास में बीमार हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सीनियर एसएसपी कांतेश मिश्रा के आवास से 200 मीटर की दूरी पर एक मकान में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सिकंदरपुर के रहने वाले मुन्ना गुप्ता नाम के मकान में हुआ है। करीब 15 दिन पहले मुन्ना के मकान में शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था। ढलाई के बाद से टंकी पूरी तरह बंद थी। पूरी खबर पढ़ें 6. गणेश चतुर्थी पर बप्पा को 55 लाख का मुकुट पटना में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार भी भव्य आयोजन किया गया है। इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित होगी, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है। इसे मुंबई से मंगाया गया है। वहीं, भगवान गणेश को 55 लाख रुपए के हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी पूजा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 7. नेपाल को मदद पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 3-4 युवराज हैं, जो अपने क्षेत्र में जाने के बजाय दूसरी गतिविधियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक युवराज एक दिन अपने क्षेत्र गए और 5-6 घंटे बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। अगले दिन उन्हें MLC का चयन करना था, इसलिए क्षेत्र में नहीं गए। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद माल गिनने में समय लग गया होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. डेढ़ साल पुराने फ्लाईओवर में आया बड़ा क्रैक फ्लाईओवर निर्माण में बड़ी लापरवाही हुई है। ठीक से रोलर भी नहीं चलाया गया। गिट्टी भी ठीक से नहीं बैठी। अधिकारियों और ठेकेदारों ने सिर्फ अपनी जेबें भरी हैं। जब से सड़क बनी है, एक दिन भी ऐसा नहीं रहा, जब दोनों लेन चालू रही हों। कभी बाएं तो कभी दाएं लेन को बंद रखा जाता है। मरम्मत का काम चलता रहता है। पुल से गिट्टी सिर पर गिरने का डर रहता है।’ ये बातें नालंदा के पावापुरी बाजार निवासी कुमार रजनीश ने कहीं। सिर्फ रजनीश ही नहीं, कई अन्य स्थानीय लोगों ने भी फ्लाईओवर को लेकर नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ें 9. चार दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की होगी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर कोर्ट ने 4 दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। ADJ-11 डॉ. किशोर कुणाल ने 10 सितंबर को आदेश जारी किया है। ये कार्रवाई 2018 के मामले में गवाही के लिए बार-बार बुलाने पर भी कोर्ट में पेश न होने के कारण की गई है। अदालत ने इन सभी पुलिसकर्मियों को 28 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया है। मामला सरैया थाना इलाके से जुड़ा है। जब पुलिस ने रेड कर हथियार के साथ कुछ अपराधियों को पकड़ा था। केस का ट्रायल अभी भी जारी है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत अन्य जिला शामिल हैं। बाकी के सभी जिलों में मौसम समान्य रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। बिहार के मजदूर की आंध्र प्रदेश में पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। गया जंक्शन पर ओडिशा से 15 किलोग्राम गांजा की खेप ले जा रही एक लड़की को पकड़ा गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. UCC लागू करने को लेकर NDA में मतभेद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। अमित शाह ने दावा किया है कि 2029 से पहले बीजेपी और NDA की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में UCC लागू हो चुका है। शाह के इस बयान के बाद बिहार NDA में खींचतान शुरू हो गई है। JDU ने साफ तौर पर कहा है कि UCC बिहार में लागू नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 2. हिंदी बोलने पर बिहार के मजदूर की हत्या बिहार के मजदूर की आंध्र प्रदेश में पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोपालगंज के विश्मभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनीया गांव निवासी चांद मोहम्मद (38) के रूप में हुई है। मृतक के भाई आजाद आलम का आरोप है कि आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमु जिले में स्थानीय निवासी से भाषा को लेकर विवाद हुआ था। वहां के लोग हिंदी की जगह लोकल लैग्वेज में बात करने को कह रहे थे, इसी में बात बढ़ी और आरोपी ने वेल्डिंग की दुकान में रखे लोहे के पाइप से उसके सिर पर हमला किया। पूरी खबर पढ़ें 3.बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का कहर बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी बरकरार है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। वहीं, प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में छह दिनों से फंसा हुआ है। गंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण क्रूज की रफ्तार रुक गई है। यह क्रूज 5 सितंबर को विक्रमशिला सेतु पार कर भागलपुर पहुंचा था और 6 सितंबर से गंगा में लंगर डालकर खड़ा है। जहाज में सवार 9 विदेशी समेत 11 पर्यटकों को निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 4.राजधानी एक्सप्रेस में गांजा तस्करी, युवती गिरफ्तार बिहार में नशे की तस्करी का नया ट्रेंड सामने आ रहा है। समस्तीपुर में AC फर्स्ट क्लास से शराब की तस्करी करते युवती को आरपीएफ ने पकड़ा। अब गया जंक्शन पर ओडिशा से 15 किलोग्राम गांजा की खेप ले जा रही एक लड़की को पकड़ा गया है। आरोपी लड़की तेजस राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड क्लास कोच में 15.822kg गांजा की खेप लेकर सफर कर रही थी। उसके ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ है। रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है, बरामद खेप को जब्त कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. टॉयलेट टंकी साफ करते वक्त जीजा-साले की मौत मुजफ्फरपुर में एक टॉयलेट की टंकी में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर दोनों को बचाने के प्रयास में बीमार हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सीनियर एसएसपी कांतेश मिश्रा के आवास से 200 मीटर की दूरी पर एक मकान में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सिकंदरपुर के रहने वाले मुन्ना गुप्ता नाम के मकान में हुआ है। करीब 15 दिन पहले मुन्ना के मकान में शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था। ढलाई के बाद से टंकी पूरी तरह बंद थी। पूरी खबर पढ़ें 6. गणेश चतुर्थी पर बप्पा को 55 लाख का मुकुट पटना में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार भी भव्य आयोजन किया गया है। इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित होगी, जो साढ़े 5 फीट ऊंची है। इसे मुंबई से मंगाया गया है। वहीं, भगवान गणेश को 55 लाख रुपए के हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी पूजा में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 7. नेपाल को मदद पर पप्पू यादव का बड़ा सवाल पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 3-4 युवराज हैं, जो अपने क्षेत्र में जाने के बजाय दूसरी गतिविधियों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक युवराज एक दिन अपने क्षेत्र गए और 5-6 घंटे बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। अगले दिन उन्हें MLC का चयन करना था, इसलिए क्षेत्र में नहीं गए। पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शायद माल गिनने में समय लग गया होगा। पूरी खबर पढ़ें 8. डेढ़ साल पुराने फ्लाईओवर में आया बड़ा क्रैक फ्लाईओवर निर्माण में बड़ी लापरवाही हुई है। ठीक से रोलर भी नहीं चलाया गया। गिट्टी भी ठीक से नहीं बैठी। अधिकारियों और ठेकेदारों ने सिर्फ अपनी जेबें भरी हैं। जब से सड़क बनी है, एक दिन भी ऐसा नहीं रहा, जब दोनों लेन चालू रही हों। कभी बाएं तो कभी दाएं लेन को बंद रखा जाता है। मरम्मत का काम चलता रहता है। पुल से गिट्टी सिर पर गिरने का डर रहता है।’ ये बातें नालंदा के पावापुरी बाजार निवासी कुमार रजनीश ने कहीं। सिर्फ रजनीश ही नहीं, कई अन्य स्थानीय लोगों ने भी फ्लाईओवर को लेकर नाराजगी जताई है। पूरी खबर पढ़ें 9. चार दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की होगी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर कोर्ट ने 4 दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है। ADJ-11 डॉ. किशोर कुणाल ने 10 सितंबर को आदेश जारी किया है। ये कार्रवाई 2018 के मामले में गवाही के लिए बार-बार बुलाने पर भी कोर्ट में पेश न होने के कारण की गई है। अदालत ने इन सभी पुलिसकर्मियों को 28 अक्टूबर तक गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया है। मामला सरैया थाना इलाके से जुड़ा है। जब पुलिस ने रेड कर हथियार के साथ कुछ अपराधियों को पकड़ा था। केस का ट्रायल अभी भी जारी है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत अन्य जिला शामिल हैं। बाकी के सभी जिलों में मौसम समान्य रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *