पितृपक्ष मेले की तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा:विजय सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना भी की, कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा में कमी न हो

पितृपक्ष मेले की तैयारियों का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा:विजय सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना भी की, कहा- श्रद्धालुओं की सुविधा में कमी न हो

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर गयाजी में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री और गयाजी जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर परिसर और देवघाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण से पूर्व मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में शीश नवाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेला हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और अगाध विश्वास का प्रतीक है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना लेकर पिंडदान करने आते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन और प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
देवघाट और फल्गु नदी के तटों पर सीढ़ियों की स्थिति का जायजा लेते हुए मंत्री ने काई हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से पहले की गई तैयारियां व्यवस्था को बेहतर बनाती हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। ​स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत के साथ विकास’ के संकल्प के तहत इस बार भी मेले को भव्य और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों और धर्म कार्य से जुड़े सभी लोगों से भी सेवा भाव के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले हर यात्री को यह महसूस होना चाहिए कि बिहार का हर नागरिक उनकी सेवा और स्वागत के लिए तत्पर है। मंत्री ने अंत में दोहराया कि जिला प्रभारी मंत्री के रूप में वे व्यवस्थाओं पर पूरी सजगता से नजर बनाए हुए हैं ताकि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर गयाजी में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री और गयाजी जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर परिसर और देवघाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण से पूर्व मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में शीश नवाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेला हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और अगाध विश्वास का प्रतीक है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना लेकर पिंडदान करने आते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन और प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
देवघाट और फल्गु नदी के तटों पर सीढ़ियों की स्थिति का जायजा लेते हुए मंत्री ने काई हटाने और स्वच्छता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से पहले की गई तैयारियां व्यवस्था को बेहतर बनाती हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। ​स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत के साथ विकास’ के संकल्प के तहत इस बार भी मेले को भव्य और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों और धर्म कार्य से जुड़े सभी लोगों से भी सेवा भाव के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले हर यात्री को यह महसूस होना चाहिए कि बिहार का हर नागरिक उनकी सेवा और स्वागत के लिए तत्पर है। मंत्री ने अंत में दोहराया कि जिला प्रभारी मंत्री के रूप में वे व्यवस्थाओं पर पूरी सजगता से नजर बनाए हुए हैं ताकि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *