जमीन की पहरेदारी कर रहे शख्स को गोली मारी:सीवान में बदमाश से राइफल छीनी, एक को पकड़ा तो साथी छुड़ाकर भागे

जमीन की पहरेदारी कर रहे शख्स को गोली मारी:सीवान में बदमाश से राइफल छीनी, एक को पकड़ा तो साथी छुड़ाकर भागे

सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में देर रात जमीन की पहरेदारी कर रहे 50 वर्षीय मजिस्टर यादव को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मजिस्टर यादव गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन की पैसे लेकर पहरेदारी करते थे। देर रात वह उसी जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें जगाया। इसके बाद मजिस्टर यादव और बदमाशों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। राइफल छीनी, एक बदमाश को पकड़ा
हाथापाई के दौरान मजिस्टर यादव ने एक बदमाश की राइफल छीन ली और एक आरोपी को पकड़ लिया। साथी को पकड़े जाने के बाद उसके साथ आए अन्य बदमाशों ने मजिस्टर यादव पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी। इसके बाद बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर बाइक से फरार हो गए। मौके पर छूटी राइफल पुलिस ने बरामद की
बदमाशों की छीनी गई राइफल मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। घायल मजिस्टर यादव का कहना है कि वह हमलावरों को नहीं पहचानते हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। जमीन और रास्ते के विवाद की जांच
पुलिस की जांच में घटना के पीछे जमीन और रास्ते से जुड़े विवाद की आशंका सामने आई है। नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि मिर्जापुर गांव सीवान और गोपालगंज जिले की सीमा पर स्थित है। घायल जिस जमीन की पहरेदारी कर रहे थे, वह विवादित बताई जा रही है। रास्ते को लेकर भी विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले हुई थी पंचायती
थानाध्यक्ष के अनुसार, रास्ता विवाद को लेकर करीब एक सप्ताह पहले पंचायती हुई थी, लेकिन उसमें सहमति नहीं बन सकी थी। पुलिस जमीन की पहरेदारी, रास्ता विवाद और अन्य विवादित जमीन से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। गोपालगंज के पीएचसी से गोरखपुर रेफर
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को परिजन पहले नजदीकी पीएचसी लेकर गए थे, जो गोपालगंज जिले में पड़ता है। वहां से उन्हें गोरखपुर ले जाया गया। इसी वजह से अभी तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है। सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में देर रात जमीन की पहरेदारी कर रहे 50 वर्षीय मजिस्टर यादव को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उनके सीने में लगी है। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मजिस्टर यादव गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन की पैसे लेकर पहरेदारी करते थे। देर रात वह उसी जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें जगाया। इसके बाद मजिस्टर यादव और बदमाशों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। राइफल छीनी, एक बदमाश को पकड़ा
हाथापाई के दौरान मजिस्टर यादव ने एक बदमाश की राइफल छीन ली और एक आरोपी को पकड़ लिया। साथी को पकड़े जाने के बाद उसके साथ आए अन्य बदमाशों ने मजिस्टर यादव पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी। इसके बाद बदमाश अपने साथी को छुड़ाकर बाइक से फरार हो गए। मौके पर छूटी राइफल पुलिस ने बरामद की
बदमाशों की छीनी गई राइफल मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। घायल मजिस्टर यादव का कहना है कि वह हमलावरों को नहीं पहचानते हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। जमीन और रास्ते के विवाद की जांच
पुलिस की जांच में घटना के पीछे जमीन और रास्ते से जुड़े विवाद की आशंका सामने आई है। नौतन थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि मिर्जापुर गांव सीवान और गोपालगंज जिले की सीमा पर स्थित है। घायल जिस जमीन की पहरेदारी कर रहे थे, वह विवादित बताई जा रही है। रास्ते को लेकर भी विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले हुई थी पंचायती
थानाध्यक्ष के अनुसार, रास्ता विवाद को लेकर करीब एक सप्ताह पहले पंचायती हुई थी, लेकिन उसमें सहमति नहीं बन सकी थी। पुलिस जमीन की पहरेदारी, रास्ता विवाद और अन्य विवादित जमीन से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। गोपालगंज के पीएचसी से गोरखपुर रेफर
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को परिजन पहले नजदीकी पीएचसी लेकर गए थे, जो गोपालगंज जिले में पड़ता है। वहां से उन्हें गोरखपुर ले जाया गया। इसी वजह से अभी तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *