बांका में दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें स्वरोजगार के लिए सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 15 सितंबर को बांका में जॉब कैंप सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय, तेलिया, बांका के कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगा। यह पहल जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर की जा रही है। निजी कंपनियां बताएंगी नौकरी के अवसर कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि और नियोजक शामिल होंगे। वे दिव्यांग उम्मीदवारों को उपलब्ध नौकरी, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, काम की प्रकृति, कार्यस्थल और रोजगार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी देंगे। क्षमता के अनुसार नौकरी चुनने में मिलेगी मदद कैंप में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इससे दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी रुचि और सामर्थ्य के अनुरूप नौकरी के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। जॉब कैंप के साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर भी आयोजित होगा। इसमें सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ दिव्यांगजनों को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। सरकारी योजनाओं का बताया जाएगा लाभ शिविर में दिव्यांगजनों के लिए सरकार और विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों से पहुंचने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला नियोजनालय, तेलिया पहुंचकर शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। विभाग का उद्देश्य रोजगार और मार्गदर्शन के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना है। बांका में दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें स्वरोजगार के लिए सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 15 सितंबर को बांका में जॉब कैंप सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर लगाया जाएगा। कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय, तेलिया, बांका के कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगा। यह पहल जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर की जा रही है। निजी कंपनियां बताएंगी नौकरी के अवसर कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि और नियोजक शामिल होंगे। वे दिव्यांग उम्मीदवारों को उपलब्ध नौकरी, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, काम की प्रकृति, कार्यस्थल और रोजगार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी देंगे। क्षमता के अनुसार नौकरी चुनने में मिलेगी मदद कैंप में उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इससे दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी रुचि और सामर्थ्य के अनुरूप नौकरी के अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। जॉब कैंप के साथ व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर भी आयोजित होगा। इसमें सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ दिव्यांगजनों को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। सरकारी योजनाओं का बताया जाएगा लाभ शिविर में दिव्यांगजनों के लिए सरकार और विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों से पहुंचने की अपील जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला नियोजनालय, तेलिया पहुंचकर शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। विभाग का उद्देश्य रोजगार और मार्गदर्शन के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना है।

