पटियाला में बिजली कटौती पर राजा वड़िंग का हमला:बोले- सरकार के दावे झूठे, किसान रात 10-12 बजे मोटर चलाने जाते हैं

पटियाला में बिजली कटौती पर राजा वड़िंग का हमला:बोले- सरकार के दावे झूठे, किसान रात 10-12 बजे मोटर चलाने जाते हैं

पटियाला में बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बिजली व्यवस्था बेहतर होने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधरी है और किसानों को मोटरों के लिए तय समय पर बिजली मिल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि अगर किसानों को बिजली सप्लाई का समय पक्का मिल रहा है, तो उन्हें मोटर चलाने के लिए रात 10, 11 या 12 बजे खेतों में क्यों जाना पड़ रहा है। वड़िंग ने कहा कि सरकार की ओर से जनरेटर बिकने और किसानों को निर्धारित समय पर बिजली मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन गांवों में स्थिति इसके उलट है। उन्होंने बिजली व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अहम विभागों की जिम्मेदारी ऐसे अधिकारियों को दी गई है, जिन्हें संबंधित क्षेत्र का पर्याप्त अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा आम लोगों और किसानों को भुगतना पड़ रहा है। वड़िंग ने पंजाब सरकार से बिजली संकट का स्थायी समाधान करने और लोगों को बिना रुकावट बिजली सप्लाई देने की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *