अंबेडकर की फोटो वाले झंडे पर ताश खेलने का आरोप:एटा में पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज किया केस

अंबेडकर की फोटो वाले झंडे पर ताश खेलने का आरोप:एटा में पुलिस ने 4 के खिलाफ दर्ज किया केस

एटा जिले के आवागढ़ थाना क्षेत्र के बरा भौंडला गांव में एक वीडियो सामने आया है। इसमें बाबासाहब की फोटो छपे झंडे पर कुछ लोग ताश खेलते दिख रहे हैं। नेशनल बहुजन सेना ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने एटा पुलिस और डीएम एटा के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए। आवागढ़ थाना पुलिस ने वीडियो की जांच की। इस घटना से बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों में गुस्सा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। उप निरीक्षक ललित कुमार ने थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के आदेश पर चार नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने विजय (पुत्र महेंद्र सिंह), रामभरोसे (पुत्र संतोष), सोनू (पुत्र थान सिंह) और कालीचरण (पुत्र रामसिंह) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेशनल बहुजन सेना ने यूपी पुलिस, एटा पुलिस और डीएम एटा के एक्स अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *