Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद देवजीत सैकिया और राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को मेडल दिए।
Women’s Asia Cup 2026 Final: वूमेंस एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हरा दिया। टीम इंडिया ने आठवीं बार खिताब जीता, लेकिन आठवीं ट्रॉफी उन्हें नहीं मिली। एसीसी प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी देने जरूर पहुंचे, लेकिन सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी की तरह ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उनका बहिष्कार कर दिया, जिससे टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल पाई। हालांकि BCCI को इसका कोई गम नहीं है।
अलग से आयोजित की सेरेमनी
वूमेंस एशिया कप 2026 की ट्रॉफी सेरेमनी को बॉयकॉट करने के बाद टीम इंडिया ने अपनी अलग से प्रेजेंटेशन सेरेमनी आयोजित की। देवजीत सैकिया और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की उपस्थिति में खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। इस दौरान क्रांति गौड़ को सबसे बेहतरीन फील्डिंग का अवॉर्ड मिला तो फाइनल में शानदार कैच पकड़ने के लिए नंदनी शर्मा को भी मेडल मिला।
शेफाली वर्मा का बल्ला फिर गरजा
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और एक विकेट भी चटकाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद मेंस क्रिकेट की तरह ही वूमेंस क्रिकेट टीम ने भी एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इसके बाद मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल और प्राइस दिए और वह बिना ट्रॉफी लिए मैदान छोड़कर चले गए। इसी दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देवजीत सैकिया और राजीव शुक्ला ने बुलाकर मेडल दिए और उनकी तारीफ की।
आपको बता दें कि टीम इंडिया का यह आठवां और T20 में चौथा एशिया कप का खिताब है। भारतीय टीम ने अब तक सभी 10 वूमेंस एशिया कप के खिताबी मुकाबलों में जगह बनाई है, जिसमें से आठ में उसने खिताब जीता है, जबकि एक बार श्रीलंका और एक बार बांग्लादेश से उसने ट्रॉफी गंवाई है। पाकिस्तान की टीम ने दो बार फाइनल में जगह बनाई है और दोनों बार उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा है।
Sports – Patrika | CMS



BCCI Honorary Secretary Mr. Devajit Saikia 