कटिहार RPF ने म्यांमार की 3 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया:नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से एक युवक भी पकड़ा गया, अवैध घुसपैठ कराकर सप्लाई का शक

कटिहार RPF ने म्यांमार की 3 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया:नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से एक युवक भी पकड़ा गया, अवैध घुसपैठ कराकर सप्लाई का शक

कटिहार जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी मामले में 3 लड़कियों को छुड़ाया है। आरपीएफ ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12505) से म्यांमार की तीन नाबालिग लड़कियों और उन्हें ले जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया। यह युवक क्यूल से आनंद विहार जा रहा था। पकड़ी गई लड़कियों में दो की उम्र लगभग 16 साल और एक की 15 साल बताई गई है। आरपीएफ ने शुरुआती जांच के बाद चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सौंप दिया है। शुरुआती छानबीन में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। अवैध तरीके से भारत लाई गई थी लड़कियां सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक इन नाबालिग लड़कियों को अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराकर भारत लाया था। वह उन्हें ट्रेन के जरिए जम्मू स्थित शरणार्थी शिविर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में जीआरपी के साथ-साथ सेंट्रल आईबी और राज्य की विशेष टीमों ने भी कटिहार पहुंचकर घंटों गहन पूछताछ की। जांच एजेंसियों को शक है कि लड़कियां सिर्फ म्यांमार की स्थानीय बोली समझ पा रही हैं। उन्हें हिंदी या बांग्ला भाषा का ज्ञान नहीं है। एजेंसियों को यह भी संदेह है कि उन्हें पूछताछ से बचने के लिए पहले से ट्रेनिंग दी गई थी। रूट और नेटवर्क की हो रही जांच सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां उनके पूरे रूट और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। आईबी और रेल पुलिस अब युवक के कॉल डिटेल्स और स्थानीय संपर्कों की पड़ताल कर मानव तस्करी के इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में लगी हैं। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। युवक के माता-पिता पहले काफी समय से जम्मू शिविर में रह रहे हैं, जिससे इस नेटवर्क के तार सीधे जम्मू से जुड़ते दिख रहे हैं। आशंका है कि वह सीमावर्ती इलाकों से म्यांमार की किशोरियों को बहला-फुसलाकर अवैध रास्ते से भारत में दाखिल कराता है और फिर उन्हें देश के अलग-अलग शिविरों या अज्ञात ठिकानों तक पहुंचाता है। लड़कियां किसी भी सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे साफ है कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों के सवालों से बचने का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया था। जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से चार संदिग्धों की हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। कटिहार जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी मामले में 3 लड़कियों को छुड़ाया है। आरपीएफ ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12505) से म्यांमार की तीन नाबालिग लड़कियों और उन्हें ले जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया। यह युवक क्यूल से आनंद विहार जा रहा था। पकड़ी गई लड़कियों में दो की उम्र लगभग 16 साल और एक की 15 साल बताई गई है। आरपीएफ ने शुरुआती जांच के बाद चारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सौंप दिया है। शुरुआती छानबीन में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। अवैध तरीके से भारत लाई गई थी लड़कियां सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया युवक इन नाबालिग लड़कियों को अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराकर भारत लाया था। वह उन्हें ट्रेन के जरिए जम्मू स्थित शरणार्थी शिविर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में जीआरपी के साथ-साथ सेंट्रल आईबी और राज्य की विशेष टीमों ने भी कटिहार पहुंचकर घंटों गहन पूछताछ की। जांच एजेंसियों को शक है कि लड़कियां सिर्फ म्यांमार की स्थानीय बोली समझ पा रही हैं। उन्हें हिंदी या बांग्ला भाषा का ज्ञान नहीं है। एजेंसियों को यह भी संदेह है कि उन्हें पूछताछ से बचने के लिए पहले से ट्रेनिंग दी गई थी। रूट और नेटवर्क की हो रही जांच सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां उनके पूरे रूट और नेटवर्क की जांच कर रही हैं। आईबी और रेल पुलिस अब युवक के कॉल डिटेल्स और स्थानीय संपर्कों की पड़ताल कर मानव तस्करी के इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में लगी हैं। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। युवक के माता-पिता पहले काफी समय से जम्मू शिविर में रह रहे हैं, जिससे इस नेटवर्क के तार सीधे जम्मू से जुड़ते दिख रहे हैं। आशंका है कि वह सीमावर्ती इलाकों से म्यांमार की किशोरियों को बहला-फुसलाकर अवैध रास्ते से भारत में दाखिल कराता है और फिर उन्हें देश के अलग-अलग शिविरों या अज्ञात ठिकानों तक पहुंचाता है। लड़कियां किसी भी सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे साफ है कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों के सवालों से बचने का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया था। जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से चार संदिग्धों की हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *