भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को ‘चोर’ कहकर भी चिढ़ाया। इससे पहले, 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। वहीं, टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। ‘ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का’ भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI ने लिया है और हम फैसले के साथ हैं। हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। हम चैंपियन हैं, हमारे लिए इतना ही काफी है। अब हमारा ध्यान एशियाई खेलों पर है। मुझे टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।’
BCCI ने दिए थे दो विकल्प BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी। बोर्ड ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए दो विकल्प सुझाए थे। पहले विकल्प में ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी को ट्रॉफी देने का प्रस्ताव था। दूसरे विकल्प में हाल की परंपरा के अनुसार विजेता बोर्ड के प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने की बात कही गई थी। सैकिया ने बताया कि नकवी ने दोनों विकल्पों को स्वीकार नहीं किया और दोनों पक्ष अपने रुख पर कायम रहे। भारत Vs श्रीलंका मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स 1. मोहसिन नकवी से भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम को मेडल दिए और कप्तान चमारी अटापट्टु को रनर-अप चेक भी दिया। बाद में प्रेजेंटेशन खत्म कर दिया गया। 2. श्रीलंकाई फील्डर चोट के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गईं भारतीय पारी के पांचवे ओवर में थ्रो फेंकने के दौरान श्रीलंकाई फील्डर विश्मी गुणरत्ने का दायां टखना बुरी तरह मुड़ गया। वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो को बुलाया गया। जांच के बाद उन्हें स्ट्रैचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच खेल रुका रहा। हालांकि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरीं।उन्होंने 20 रन बनाए। 3. स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनआउट हुईं 14वें ओवर में स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनाउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर के कट शॉट पर दोनों स्मृति ने रन चुराने की कोशिश की। इस बीच पॉइंट से कवीशा दिलहारी ने थ्रो किया और विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं। टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए भारत ने इस महिला टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। श्रीलंका 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 2. स्मृति-शेफाली ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी की स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 3. स्मृति-शेफाली के बीच छठवीं शतकीय साझेदारी स्मृति और शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने छठवीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने यूएई की ईशा ओजा-तीर्था सतीश की जोड़ी की बराबरी की। 4. शेफाली ने महिला टी-20 एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। 5. शेफाली ने इस साल 675 रन बनाए शेफाली ने 2026 में टी-20 में 675 रन बनाए हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे। 6. श्री चरणी एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 4 विकेट के साथ इस साल 39 विकेट लिए। उन्होेंने पूनम यादव के 35 विकेट को पीछे छोड़ा। 7. श्री चरणी एशिया कप टी-20 फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज श्री चरणी ने फाइनल में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वह महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं।
—————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर

