अशोकनगर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:सिर में चोट लगने से 38 साल के युवक की मौत, वाहन की तलाश जारी

अशोकनगर में बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:सिर में चोट लगने से 38 साल के युवक की मौत, वाहन की तलाश जारी

अशोकनगर में बाइक सवार 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना जिले के पिपनावदा गांव के पास रविवार शाम की है। सोमवार शव का पीएम किया गया। जानकारी के मुताबिक, सेमरी टंकी निवासी प्रीति पाल पुत्र संग्राम सिंह यादव (38) रविवार शाम करीब 7 बजे बाइक से अशोकनगर आ रहा था। पिपनावदा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी। उसे कार से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रात में शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया था। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *