पीलीभीत में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने रविवार रात करीब 10 बजे 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की मंजूरी के बाद तबादला सूची जारी की गई। फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। उपनिरीक्षक आकाश और मनवीर सिंह को उनके चौकी प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे दरोगाओं को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। महिला उपनिरीक्षक अनुराधा वर्मा को न्यूरिया थाने से हटाकर धनकुना चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं धनकुना चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक अतुल कुमार आर्य को हजारा थाने भेजा गया है। सुनगढ़ी थाने में तैनात उपनिरीक्षक कविराज सिंह को पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हजारा थाने से उपनिरीक्षक राहुल कुमार को कोतवाली की ठेका चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दो दरोगा पुलिस लाइन भेजे गए पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक आकाश और कोतवाली की ठेका चौकी के प्रभारी मनवीर सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने इनके स्थान पर नई तैनाती कर दी है। जहानाबाद की शाही चौकी प्रभारी राकेश कुमार गौतम को घुंघचाई थाने भेजा गया है। वहीं घुंघचाई थाने में तैनात उपनिरीक्षक निशांत को शाही चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। ललौरी खेड़ा, शाहगढ़ और बलरामपुर में भी बदलाव ललौरी खेड़ा चौकी प्रभारी विवेक कुमार का तबादला दियोरियाकलां थाने में किया गया है। शाहगढ़ चौकी प्रभारी अरुण कुमार को ललौरी खेड़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं माधोटांडा थाने से उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र को हटाकर शाहगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। पूरनपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सागर कुमार को बलरामपुर चौकी, घुंघचाई थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विकास कुमार को पूरनपुर थाने में नई तैनाती मिली है। नए तैनाती स्थल पर तुरंत संभालना होगा चार्ज एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग को बेहतर बनाना है।

