रायसेन में तीन दिन से बारिश, हलाली डैम 70% भरा:जिले में अब तक 31.99 इंच बारिश; यह सामान्य से 12 इंच कम

रायसेन में तीन दिन से बारिश, हलाली डैम 70% भरा:जिले में अब तक 31.99 इंच बारिश; यह सामान्य से 12 इंच कम

रायसेन जिले में पिछले तीन दिन से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार से शुरू हुई रुक-रुककर बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। इस बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को भी काफी राहत मिली है। हलाली डैम 70 फीसदी भरा
कम बारिश के बावजूद हलाली डैम करीब 70 प्रतिशत भर गया है। इससे रायसेन और विदिशा जिलों को गर्मी में पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर उम्मीद मिली है। अधिकारियों का कहना है कि डैम में पर्याप्त पानी होने से आने वाली गर्मी में पानी के संकट की संभावना कम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *