पटना- सोन भवन कैंपस के ट्रांसफॉर्मर में लगी अचानक आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, लपटें तेज होने पर बना रहा अफरातफरी का माहौल

पटना- सोन भवन कैंपस के ट्रांसफॉर्मर में लगी अचानक आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, लपटें तेज होने पर बना रहा अफरातफरी का माहौल

सोन भवन कैंपस में सोमवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें उठती देख कैंपस में मौजूद कर्मियों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में लोद्दीपुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। तेज लपटों के कारण छत से भी डाला गया पानी आग की लपटें काफी तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को काबू में करने के लिए छत से भी पानी डाला गया। करीब तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया, ‘सोन भवन कैंपस में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया। ट्रांसफॉर्मर को नुकसान, आग के कारणों की जांच फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से ट्रांसफॉर्मर को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद कैंपस में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। कुछ लोगों ने अपने स्तर से भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद करने की कोशिश की। सोन भवन कैंपस में सोमवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर से तेज लपटें उठती देख कैंपस में मौजूद कर्मियों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में लोद्दीपुर फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। तेज लपटों के कारण छत से भी डाला गया पानी आग की लपटें काफी तेज होने के कारण दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को काबू में करने के लिए छत से भी पानी डाला गया। करीब तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया, ‘सोन भवन कैंपस में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया। ट्रांसफॉर्मर को नुकसान, आग के कारणों की जांच फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग से ट्रांसफॉर्मर को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद कैंपस में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। कुछ लोगों ने अपने स्तर से भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद करने की कोशिश की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *