रोहित सिंह अलावा बने बड़वानी के नए एसडीओपी:महेश सुनैया का राजगढ़ तबादला; गृह विभाग ने 137 अधिकारियों के आदेश जारी किए

रोहित सिंह अलावा बने बड़वानी के नए एसडीओपी:महेश सुनैया का राजगढ़ तबादला; गृह विभाग ने 137 अधिकारियों के आदेश जारी किए

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (एसडीओपी) के 137 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में बड़वानी जिले के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हुआ है। आदेश के मुताबिक, छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एसडीओपी रहे रोहित सिंह अलावा को अब बड़वानी एसडीओपी बनाया गया है। रोहित सिंह अलावा इससे पहले जिले के राजपुर में भी एसडीओपी के तौर पर काम कर चुके हैं। पांच महीने से पद खाली था बड़वानी एसडीओपी का पद 31 मार्च को दिनेश सिंह चौहान के रिटायर होने के बाद से खाली था। इसके बाद महिला सुरक्षा डीएसपी महेश सुनैया को एसडीओपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। करीब पांच महीने बाद अब इस पद पर स्थायी नियुक्ति की गई है। वहीं, बड़वानी में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) के तौर पर काम कर रहे महेश सुनैया का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग के ये आदेश तुरंत लागू हो गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *