गाजियाबाद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर FIR:वलाला कैफे में रात के 2 बजे युवक युवतियों की पकड़ी थी पार्टी, अब वसूली के आरोप लगे

गाजियाबाद में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर FIR:वलाला कैफे में रात के 2 बजे युवक युवतियों की पकड़ी थी पार्टी, अब वसूली के आरोप लगे

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित डी मॉल के वलाला कैफे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हिंदू रक्षा दल से जुड़े सौरभ पंडित कैफे के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियों के मौजूद होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कैफे में शराब और हुक्का परोसे जाने का भी आरोप लगाया है। अब पुलिस ने कैफे संचालिका की तहरीर के आधार पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है। 3 तस्वीरों में देखिए हंगामा… वसूली के आरोप लगाए इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वलाला कैफे संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने धमकी, मारपीट, अभद्रता और अवैध धन की मांग से जुड़े मामले में FIR दर्ज की है। FIR में अमित पहलवान, अक्कू पंडित, सोरभ पंडित और दक्ष चौधरी वह अन्य के नाम शामिल हैं। सौरभ पंडित ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर हंगामा करते हुए वीडियो बनाते हुए कहा था कि रात के 2 बजे हैं, और लड़कियां यहां क्या कर रही हैं। जिसके बाद हुक्का बार चलवाने का आरोप लगाया। कैफे की संचालिका ने कराई FIR हरलीन कौरने बताया इंदिरापुरम स्थित LUX 2.0 By Valhalla नाम से क्लब एवं कैफे संचालित करती हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 26 अगस्त 2026 को अमित पहलवान अपने साथियों के साथ कैफे आया और बिल का भुगतान नहीं करने तथा कैफे बंद कराने की धमकी देकर चला गया।
30 अगस्त की रात अमित पहलवान, अक्कू पंडित, सोरभ पंडित तथा अन्य लोग कैफे पहुंचे और भुगतान को लेकर कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्रता की। FIR में वीडियो बनाए जाने तथा कथित तौर पर उसे वायरल किया।
5 सितंबर को व्हाट्सऐप और कॉल के जरिए रुपये मांगे जाने तथा दक्ष चौधरी द्वारा कथित धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों के पास हथियार होने का अंदेशा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वीडियो में सौरभ बोले- पुलिस भी साथ है भगवा टीशर्ट पहने सौरभ पंडित हाथ जोड़कर ‘जय श्रीराम’ बोलते हुए कैफे के अंदर का माहौल दिखा रहे हैं। वह कहते हैं- ‘मैं सौरभ पंडित… यह डी मॉल में वलाला कैफे है। यहां लड़कियां भी हैं, युवक भी हैं। वीडियो बनाने पर हमारे साथ अभद्रता की गई।’ वह एक मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवतियों के मौजूद होने का भी जिक्र करते हैं। इसके बाद कैफे के देर रात तक खुले होने पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि रात के 2 बजकर 12 मिनट हो रहे हैं, जबकि लाइसेंस रात 12 बजे तक का है। वह कैफे में शराब और हुक्का परोसे जाने का आरोप लगाते हैं। पुलिस बोली- केस दर्ज किया एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। कैफे संचालिका की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *