अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में BSF की कार्रवाई:संदिग्ध पैकेट से 510 ग्राम हेरोइन बरामद, जांच जारी

अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में BSF की कार्रवाई:संदिग्ध पैकेट से 510 ग्राम हेरोइन बरामद, जांच जारी

अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSF के जवानों को गश्त के दौरान एक संदिग्ध पैकेट मिला था। जांच करने पर पैकेट से हेरोइन के साथ 54 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह मामला 13 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। इसमें NDPS एक्ट की धारा 21(C)-61-85 के तहत कार्रवाई की गई है। बीएसएफ कमांडर रमेश चंद्र शाह की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है । गश्त के दौरान मिला संदिग्ध पैकेट पुलिस के मुताबिक, BSF के कर्मचारी BOP दाओके क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। जवानों ने पैकेट को कब्जे में लेकर ASI साहिब सिंह के हवाले किया। इसके बाद पैकेट को खोलकर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान उसमें से 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा पैकेट में इस्तेमाल की गई 54 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज बरामदगी के बाद BSF ने नशीले पदार्थ और पैकिंग सामग्री को कब्जे में ले लिया। इसके बाद थाना घरिंडा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग किट से होगी जांच पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन और अन्य सामग्री को ड्रग किट के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह नशीले पदार्थ की खेप सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में इस तरह की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और तस्करी रोकने के प्रयासों को और सख्त किए जाने की बात सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *