प्रयागराज में ट्रक ने मां-बेटे को कुचला:पानी लेने जा रही महिला और 2 साल के मासूम की मौत, एमपी से मजदूरी करने आया था परिवार

प्रयागराज में ट्रक ने मां-बेटे को कुचला:पानी लेने जा रही महिला और 2 साल के मासूम की मौत, एमपी से मजदूरी करने आया था परिवार

प्रयागराज में तेज रफ्तार ट्रक ने मां और उसके 2 साल के मासूम बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सोमवार सुबह अपने बेटे के साथ पानी लेने जा रही थी। तभी दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम भाग निकले ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामला औद्योगिक क्षेत्र के महुआरिया इलाके का बताया जा रहा है। तस्वीरें देखिए – 2 साल के बेटे के साथ पानी लेने जा रही थी माया महुआरिया इलाके में सरस्वती हाईटेक सिटी के सामने महिला पानी लेने जा रही थी। एक महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 साल की माया और उनके 2 साल के बेटे खतरू के रूप में हुई है। माया के पति का नाम परमचंदर उर्फ बचनू आदिवासी है। यह परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलहवी गांव का रहने वाला है। सरस्वती हाईटेक सिटी के पास बस्ती में रहता था परिवार पिछले करीब चार सालों से यह परिवार सरस्वती हाईटेक सिटी के पास बनी झोपड़पट्टी में रह रहा था। वे मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे। चश्मदीदों ने बताया कि सोमवार सुबह माया अपने छोटे बेटे के साथ पानी लेने जा रही थीं। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। ट्रक चालक की तलाश में जुटी टीम घटना की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में दुख छा गया। परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सीसी टीम प्रभारी रितेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *