डीडवाना नगर परिषद चुनाव की मतगणना आज:बांगड़ कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू, दोपहर तक आएंगे सभी नतीजे

डीडवाना नगर परिषद चुनाव की मतगणना आज:बांगड़ कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू, दोपहर तक आएंगे सभी नतीजे

डीडवाना नगर परिषद चुनाव की मतगणना आज होगी। 9 सितंबर को हुए मतदान के बाद आज नतीजे आएंगे। राजकीय बांगड़ कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ईवीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीडवाना नगर परिषद के 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए 145 प्रत्याशी मैदान में हैं। 9 सितंबर को हुए चुनाव में कुल 75.42 प्रतिशत वोट पड़े थे। आज मतगणना से साफ हो जाएगा कि शहर के वार्डों में किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि सुबह करीब 10 बजे तक चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। दोपहर तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित होने की संभावना है। डीडवाना के कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। वहीं, कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय या बहुकोणीय बना दिया है। ऐसे में 66 निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नतीजे आने के बाद यह भी साफ होगा कि किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं और बोर्ड बनाने के लिए क्या समीकरण बनते हैं। डीडवाना नगर परिषद के सभापति का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। पार्षदों के नतीजे आने के बाद नई शहरी सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। डीडवाना में कुल 40 वार्ड हैं, जहां 145 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस के 37, भाजपा के 34, आरएलपी के 7, बसपा के 1 और 66 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। कुल मतदान 75.42 प्रतिशत रहा था। आज मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि डीडवाना की नई शहरी सरकार की कमान किस राजनीतिक दल या गठबंधन के हाथ में होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *