डूंगरपुर नगर परिषद की मतगणना श्रीभोगीलाल पंड्या गवर्नमेंट कॉलेज में होगी। सुबह 8 बजे से 8 टेबल पर मतगणना की जाएगी। इससे पहले सुबह 6 बजे से मतगणना कार्मिक की सुरक्षा जांच के साथ एंट्री शुरू हो गई। मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है । सुबह 8 बजते ही ईवीएम मशीनों से मतगणना शुरू होगी। हर टेबल पर 2 मतगणना कार्मिक लगेंगे। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 में से 38 वार्डों मे चुनाव हुए थे, जिसमें 95 प्रत्याशियों का भाग्य खुलेगा। डूंगरपुर में कुल 23 हजार 655 लोगों ने मतदान किय था।

