फरीदाबाद में हरियाणा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष आज पहुंचेंगे:जे.सी. बोस युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे,यूएवी और एंटी-ड्रोन सेंटर का होगा उद्घाटन

फरीदाबाद में हरियाणा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष आज पहुंचेंगे:जे.सी. बोस युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे,यूएवी और एंटी-ड्रोन सेंटर का होगा उद्घाटन

फरीदाबाद के जे.सी. बोस युनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टैकनोलोजी YMCA में आज हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष पहुंचेंगे। राज्यपाल यहां युनिवर्सिटी में स्थापित यूएवी एवं एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। YMCA में आज 6वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस दौरान वे विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किये जाएंगे। 2109 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 और 2025 में अपने पाठ्यक्रम पूरे करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय के 2,109 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 68 शोधार्थी भी शामिल हैं। नैक की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए दो-दो विद्यार्थियों को राज्यपाल-कुलाधिपति पदक और मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल-कुलाधिपति पदक के साथ 75 हजार रुपये और मुख्यमंत्री पदक के साथ 65 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा 19 विद्यार्थियों को कुलगुरु पदक भी प्रदान किए जाएंगे। यूएवी और एंटी-ड्रोन सेंटर का होगा उद्घाटन दीक्षांत समारोह के दौरान यूएवी एवं एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन भी होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार यह हरियाणा में अपनी तरह का पहला विशेष शैक्षणिक केंद्र है। यहां विद्यार्थियों को ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक की पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ड्रोन असेंबली, उड़ान परीक्षण, सिमुलेशन और रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक से जुड़ी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी। छात्रों को मिलेगा 20 दिन का प्रशिक्षण सेंटर के जरिए बीटेक विद्यार्थियों को यूएवी, टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक का 20 दिवसीय प्रमाणित प्रशिक्षण दिया जाएगा। शोधार्थियों को ऑटोनॉमस नेविगेशन, आरएफ सिक्योरिटी और काउंटर-यूएवी तकनीक पर रिसर्च का मौका मिलेगा। सेंटर में एंटी-ड्रोन एंड ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है। ईवी टेक्नोलॉजी सेंटर भी बनेगा नई सुविधा विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी में उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन होगा। इसे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने हरियाणा सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के सहयोग से तैयार किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक में आधुनिक प्रशिक्षण और रिसर्च की सुविधा देना है। एनीमेशन स्टूडियो और नई लाइब्रेरी भी तैयार दीक्षांत समारोह के दौरान विजुअल डिजाइन एवं एनीमेशन स्टूडियो का भी उद्घाटन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया, एनीमेशन और विजुअल कम्युनिकेशन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी। इसके साथ ही छह मंजिला दीनदयाल उपाध्याय नॉलेज रिसोर्स सेंटर का भी उद्घाटन होगा, जिसमें केंद्रीय पुस्तकालय, कक्षाएं और विभिन्न विभागों की सुविधाएं होंगी। शिक्षा और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा विश्वविद्यालय का कहना है कि इन नई परियोजनाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कौशल विकास, रिसर्च और उद्योग से जुड़ी ट्रेनिंग के बेहतर अवसर मिलेंगे। खासतौर पर यूएवी, एंटी-ड्रोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी नई तकनीकों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *