निकाय चुनाव; 8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे:त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम, पर्यवेक्षक ने परखीं व्यवस्थाएं

निकाय चुनाव; 8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे:त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम, पर्यवेक्षक ने परखीं व्यवस्थाएं

नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक नारायण सिंह ने तैयारियां देखीं और जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बीकानेर नगर निगम, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की मतगणना प्रथम तल पर बने कक्षों में होगी। लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला नगर पालिका की मतगणना भू-तल पर निर्धारित कक्षों में कराई जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम तय समय पर खोले जाएंगे और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू और बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *