विभूतिपुर में SH-55 पर दिखा विशालकाय अजगर:वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

विभूतिपुर में SH-55 पर दिखा विशालकाय अजगर:वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

समस्तीपुर के विभूतिपुर में रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर एक विशाल अजगर सड़क पार करता दिखा। यह घटना भरपुरा पटपारा पंचायत के नुनुवती स्कूल के पास हुई। बीच सड़क पर इतने बड़े अजगर को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। अजगर के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। वहां मौजूद विजय, मनीष, राजा, मयंक, यशवंत, कृष्णा, विनोद, अंकेश, रौशन, अमन और राहुल समेत कई लोगों ने बताया कि वे देर रात यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक सड़क पर एक बड़ा अजगर रेंगता हुआ दिखा। अजगर इतना विशाल था कि कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। सुरक्षा के लिए राहगीरों को सड़क किनारे रुककर उसके सड़क पार करने का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते या किसी को सूचना देते, तब तक अजगर तेजी से सड़क पार कर पास के बगीचे की ओर चला गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अपने मोबाइल से अजगर का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे भरपुरा पटपारा पंचायत और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया है। बगीचे के आसपास घनी आबादी और खेत हैं। इसलिए ग्रामीणों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। लोगों को चिंता है कि कहीं यह अजगर दोबारा आबादी वाले इलाकों में न आ जाए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से अपील की है। उन्होंने कहा कि इलाके में तुरंत तलाशी अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा जाए। इससे किसी भी खतरे को दूर किया जा सकेगा और लोगों का डर भी खत्म होगा। समस्तीपुर के विभूतिपुर में रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर एक विशाल अजगर सड़क पार करता दिखा। यह घटना भरपुरा पटपारा पंचायत के नुनुवती स्कूल के पास हुई। बीच सड़क पर इतने बड़े अजगर को देखकर राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। अजगर के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। वहां मौजूद विजय, मनीष, राजा, मयंक, यशवंत, कृष्णा, विनोद, अंकेश, रौशन, अमन और राहुल समेत कई लोगों ने बताया कि वे देर रात यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक सड़क पर एक बड़ा अजगर रेंगता हुआ दिखा। अजगर इतना विशाल था कि कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। सुरक्षा के लिए राहगीरों को सड़क किनारे रुककर उसके सड़क पार करने का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने बताया कि जब तक वे कुछ समझ पाते या किसी को सूचना देते, तब तक अजगर तेजी से सड़क पार कर पास के बगीचे की ओर चला गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अपने मोबाइल से अजगर का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे भरपुरा पटपारा पंचायत और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया है। बगीचे के आसपास घनी आबादी और खेत हैं। इसलिए ग्रामीणों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। लोगों को चिंता है कि कहीं यह अजगर दोबारा आबादी वाले इलाकों में न आ जाए। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से अपील की है। उन्होंने कहा कि इलाके में तुरंत तलाशी अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा जाए। इससे किसी भी खतरे को दूर किया जा सकेगा और लोगों का डर भी खत्म होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *