पिटाई केस में सहेलियों पर FIR, युवक पर कार्रवाई नहीं:सतना में पीड़िता का आरोप- श्रवण से बात कराने तक पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई थी

पिटाई केस में सहेलियों पर FIR, युवक पर कार्रवाई नहीं:सतना में पीड़िता का आरोप- श्रवण से बात कराने तक पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई थी

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक छात्रा को उसकी सहेलियों ने नगर वन के पास सुनसान जगह पर ले जाकर बुरी तरह पीटा। इस मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार छात्राओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। ये सभी धाराएं जमानती हैं। हालांकि, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि एफआईआर में नामजद श्रवण सेन नाम के युवक को अब तक आरोपी नहीं बनाया गया है, जबकि वह इस विवाद की कथित जड़ है। एफआईआर में युवक का नाम नहीं
परिजनों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उसके मोबाइल में मौजूद चैटिंग से साफ है कि श्रवण सेन का इस मामले में अहम रोल है। एफआईआर में भी उसका नाम दर्ज है। इसके बावजूद उस पर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। कोलगवां थाने में 12 सितंबर को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया है कि आरोपी छात्राओं में से एक उससे श्रवण सेन निवासी झाली से बात करने के लिए कह रही थी। उसने कहा था कि श्रवण उसका पूरा खर्च उठाएगा। जब पीड़िता ने इससे इनकार किया, तो चारों छात्राओं ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और इस दौरान श्रवण सेन को वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा गया। ‘माफी मांगी, तब मुझे छोड़ा गया’
पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसने श्रवण से माफी नहीं मांगी, तब तक उसे नहीं छोड़ा गया। उसे यह भी धमकी दी गई थी कि अगर उसने श्रवण से बात नहीं की या घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। इस मामले में टीआई सुदीप सोनी का कहना है कि गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में चार छात्राओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का तर्क है कि अगर लड़कियां श्रवण का नाम लेंगी, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मूल खबर पढ़िए… दोस्त के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया था सतना में कॉलेज में साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों पर एक छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर पीटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने एक छात्र के साथ रिलेशन बनाने से इनकार किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर उसकी सहेलियों ने उसे सबक सिखाने की साजिश रची। पूरी खबर पढ़िए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *