झज्जर के किलड़ौध गांव में दंपती पर हमले का मामला:10 लोगों पर FIR दर्ज, CCTV में पिता को बचाने के लिए हमलावरों की ओर दौड़ती दिखी बेटी

झज्जर के किलड़ौध गांव में दंपती पर हमले का मामला:10 लोगों पर FIR दर्ज, CCTV में पिता को बचाने के लिए हमलावरों की ओर दौड़ती दिखी बेटी

झज्जर जिले के गांव किलड़ौध में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में एयरफोर्स जवान के माता-पिता वीर सिंह और शशि देवी के साथ मारपीट के मामले में सदर थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता शशि देवी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, अब इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की वारदात दिखाई दे रही है। एक और CCTV सामने आया सामने आए CCTV फुटेज में कई लोग वीर सिंह के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आरोपियों द्वारा लाठी और पत्थरों से हमला किए जाने का दृश्य नजर आता है। इसी दौरान घायल मां के पास बैठी बेटी अपने पिता को पिटता देखकर उन्हें बचाने के लिए हमलावरों की तरफ दौड़ती दिखाई देती है। वही वीडियो में बेटी के बाद मां भी अपने पति और बेटी बचाने के लिए दौड़ती नजर आ रही हैं। महिला और उसकी बेटी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे मामले की जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर घटनाक्रम और आरोपों की भी जांच कर रही है। 10 लोगों को किया नामजद पुलिस ने मामले में रामऔतार, राजू, विवेक, राहुल, दीपक, सुमित, बंटी, संजू, हैप्पी और सचिन को नामजद किया है। सभी आरोपी गांव किलड़ौध, थाना सदर झज्जर के निवासी बताए गए हैं। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने शशि देवी के बयान और डॉक्टर की ओर से दी गई MLR रिपोर्ट के आधार पर धारा 190, 191(3), 115, 126(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उपचार के लिए PGIMS कराया था भर्ती घटना के बाद घायल दंपती को उपचार के लिए PGIMS रोहतक में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अस्पताल में दर्ज मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की है। नाली की सफाई को लेकर हुआ था विवाद मामला गांव किलड़ौध में नाली की सफाई को लेकर शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। अब पुलिस ने मामले में 10 लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की है और CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *