शराब दुकान पर दो गुट भिड़े, बेसबॉल के डंडे चले:इंदौर में मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को थाने पहुंचाया

शराब दुकान पर दो गुट भिड़े, बेसबॉल के डंडे चले:इंदौर में मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को थाने पहुंचाया

राजेंद्र नगर इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे युवकों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। ईश्वरी ग्रीस के सामने शराब दुकान के पास दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों के साथ बेसबॉल के डंडों से भी हमला किया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को पकड़कर थाने ले गई। राजेंद्र नगर थाने से कुछ दूरी पर हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने विवाद के बाद का वीडियो बना लिया। रविवार रात सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी विवाद कर रहे युवकों को लेकर राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। पुलिस मामले में पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। देखिए मारपीट की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *