जौनपुर में 240 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान:हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 70% से ज्यादा अंक लाने वालों को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिला

जौनपुर में 240 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान:हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 70% से ज्यादा अंक लाने वालों को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिला

जौनपुर शहर के हिंदी भवन में रविवार को शाम 6 बजे तक माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तहत अल्पसंख्यक मेधावी सम्मान समारोह हुआ। इसमें वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले 240 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी में विशेष प्रतिभा है, जिसे देखते हुए संस्था ने आपको सम्मानित किया है। इस सम्मान को यहीं न रुकने दें, बल्कि सफलता की ऊंचाई तक पहुंचने तक मेहनत करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुनिया अब ज्ञान और विज्ञान की हो गई है, इसलिए धार्मिक और दुनियावी दोनों शिक्षाएं हासिल करना जरूरी है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता और नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने कहा कि इन बच्चों की हौसलाअफजाई इनके उत्साह को और आगे ले जाएगी। यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि लड़कियां अच्छी संख्या में सम्मानित हो रही हैं, जो अपने आप में एक खास बात है। समाज में दहेज के खिलाफ एक संदेश दिया संस्था अध्यक्ष हफीज शाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि यह आयोजन पिछले दस सालों से हो रहा है। यहां से सम्मानित होकर जाने वाले बहुत से बच्चे आज ऊंचे पदों पर काम कर रहे हैं और अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में नईम और जइम दोनों भाइयों का भी सम्मान किया गया। उन्होंने बिना दहेज और बिना बारात के शादी करके समाज में दहेज के खिलाफ एक संदेश दिया है। समारोह की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद एक नन्ही बच्ची ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक कर दिया। विशिष्ट अतिथि कमाल फारूकी ने कहा कि यह संस्था पूरे जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का अच्छा काम कर रही है। वहीं डॉ. नोमान खान ने बच्चों को सामाजिक जागरूकता और संवेदनशील बने रहने की सलाह दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *